Valentine Day 2020: 14 फरवरी को हर साल वेलेंटाइन डे मनाया जाता है। ये दिन प्यार करने वालों के लिए खास होता है। इस दिन प्रेमी प्रेमिका एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं और ज्यादा से ज्यादा समय एक दूसरे के साथ बिताते हैं। प्यार के रिश्ते को सबसे खूबसूरत रिश्ता माना गया है। दुनिया भर के कई बुद्धिजीवियों ने प्रेम के बारे में अपने खुलकर विचार रखें हैं। जिनमें आचार्य चाणक्य की लव नीतियां काफी प्रचलित है। इन नीतियों में चाणक्य ने बताया है कि कौन से पुरुष प्यार में कभी असफल नहीं होते…
– चाणक्य कहते हैं जो पुरुष अपनी माता, बहन या किसी भी स्त्री को सम्मान की दृष्टि से देखते हैं। उनकी प्रेमिका हमेशा उनका सम्मान करती है। ऐसे लोगों का रिश्ता कभी नहीं टूटता और इन्हें हर जगह सम्मान मिलता है।
– वो पुरुष जो अपने पार्टनर के प्रति वफादार है और किसी दूसरी स्त्री को बुरी नजर से नहीं देखता, वो अपनी लव लाइफ को बचाने की हमेशा कोशिश करेगा। ऐसे पुरुषों के प्रेम संबंध कभी नहीं टूटते। प्रेमिका के अलावा किसी और स्त्री के बारे में सोचने वाले पुरुष की लव लाइफ कभी अच्छी नहीं चल पाती।
– ऐसा पुरुष जो अपने प्रेमिका या फिर हमसफर को हमेशा सुरक्षा का अहसास दिलाये, ऐसे पुरुषों का रिश्ता भी कभी नहीं टूटता। हर स्त्री अपने साथी से सुरक्षात्मक व्यवहार की अपेक्षा करती है। ऐसे में अगर उसका प्रेमी उसे सुरक्षित वातावरण देता है, तो वो कभी भी उससे दूर नहीं जा सकती।
– प्रेम संबंधों में भौतिक और भावनात्मक सुख के साथ शारीरिक संतुष्टी की भी जरूरत होती है। जो पुरुष अपनी प्रेमिका को ये सुख प्रदान करता है। उसका प्रेम संबंध कभी नहीं टूटता। चाणक्य कहते हैं कि जो पुरूष अपनी प्रेमिका को फूल की भांंति समझकर उसे कोमलता से प्रेम करते हैं, उनकी प्रेम संबंध हमेशा मजबूत बना रहता है।
2020 का वार्षिक राशिफल देखें यहां…
मेष (Aries ) | वृषभ (Taurus) | मिथुन (Gemini) | कर्क (Cancer) | सिंह (Leo) | कन्या (Virgo) | तुला (Libra) | वृश्चिक (Scorpio) | धनु (Sagittarius) | मकर (Capricorn) | कुंभ (Aquarius) | मीन (Pisces)
