Palmistry Tips: ज्योतिष शास्त्र में जैसे व्यक्ति की कुंडली में स्थित ग्रहों का विश्लेषण करके उसके भविष्य और वर्तमान का पता लगाया जाता है। ऐसे ही सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के हाथ पर मौजूद चिह्नों और रेखाओं से उसके भविष्य के बारे में पता लगाया जाता है। यहां हम ऐसे चिह्नों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो धनवान लोगों के हाथ में होते हैं। मतलब ये निशान जिन लोगों के हाथ की उंगलियों पर होते हैं, तो वो लोग धनवान होते हैं और अकूत धन- संपत्ति के मालिक होते हैं। साथ ही इन लोगों को जीवन में सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं इन चिह्नों के बारे में…
चक्र का निशान
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि किसी व्यक्ति की कनिष्ठ उंगली पर चक्र का निशान दिखता है तो वह व्यक्ति अकूत धन- संपत्ति का मालिक होता है। साथ ही ऐसे व्यक्ति व्यापार में खूब नाम कमाते हैं। ये लोग टाइकून बिजनेसमैन होते हैं। साथ ही ये लोग कम उम्र में ही धनवान बन जाते हैं। साथ ही इन लोगों के शौक- मौज खूब महंगे होते हैं। ये लोग भौतिक सुख खूब पाते हैं। साथ ही ये लोग संबंध बनाने में आगे रहते हैं। ये लोग मजाकिया स्वभाव के होते हैं।
शंकु का निशान
उंगलियों के ऊपरी भाग पर यदि शंकु का चिह्न हो तो ऐसा व्यक्ति मानसिक रूप से परिपक्क होता है। साथ ही इनके दूरदृष्टि होती है। वहीं यह लोग विपरीत परिवस्थियों में भी शांत रहते हैं। इनके अंदर परिस्थितियों के अनुसार ढालने की शक्ति होती है। ये लोग धनवान होते हैं। ये लोग भावुक भी होते हैं। लेकिन ऊपर से कठोर दिखते हैं। ये लोग सुंदर वस्त्र पहनने के शौकीन होते हैं। साथ ही ये लोग अपने ऊपर खुलकर खर्च करते हैं।
तंबू का निशान
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिन लोगों के हाथ में तंबू का निशान होता है। ये लोग अच्छे विचारोंं के होते हैं। साथ ही ये लोग आस्तिक होते हैं और मेहनती भी होते हैं। ये लोग कलाकार होते हैं और कला प्रेमी होते हैं। ये लोग थोड़े भावुक भी होते हैं। ये लोग सेविंग करने में माहिर होते हैं। साथ ही ये लोग प्रकृति से प्रेम करने वाले होते हैं। हालांकि ये लोग स्पष्टवादी भी होते हैं। इनको जो बोलना है वो मुंह पर बोलते हैं।