Palmistry Inauspicious Sign in Hand: वैदिक ज्योतिष में व्यक्ति की जन्मकुंडली में स्थित ग्रहों की स्थिति के आधार पर विश्लेषण किया जाता है। ऐसे ही हस्तरेखा शास्त्र अनुसार व्यक्ति की रेखाओं और चिह्नों के आधार पर विश्लेषण किया जाता है। वहीं हाथ की रेखाओं को देखकर वैवाहिक जीवन, करियर, व्यापार और धन के बारे में पता लगाया जाता है। वहीं हाथ में कुछ ऐसी रेखाएं और चिह्न होती हैं, जिनके हाथ में होने से व्यक्ति को जीवनभर संघर्ष करना पड़ता है। साथ ही व्यक्ति को बार- बार करियर और कारोबार में असफलता हाथ लगती है। आइए जानते हैं ये चिह्न कौन से हैं…
दुर्घटना के होते हैं योग
हाथ पर धब्बे के चिह्न मिलना काफी अशुभ माना जाता है। वहीं अगर लाल धब्बे का निशान मस्तिष्क रेखा पर है तो ऐसे व्यक्ति को वाहन से दूरी बनाकर रखना चाहिए। मतलब ऐसे लोगों को दुर्घटना के योग होते हैं। वहीं अगर स्वास्थ्य रेखा पर धब्बे का चिह्न है तो इसका मतलब है कि ऐसा व्यक्ति किसी न किसी शारीरिक रोग से पीड़ित रहता है। वहीं मानसिक रोग हो सकते हैं।
जीवनभर करना पड़ता है संघर्ष
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार हाथ में जब सूर्य रेखा अत्यंत कमजोर और टूटी हो, तो दरिद्र योग बनता है। वहीं शुक्र पर्वत पर शंख या भंवर का चिह्न हो तो भी इस योग का निर्माण होता है। ऐसे लोगों को जीवन में संघर्ष करना पड़ता है। साथ ही ये लोग जीवन में कई बार काम- कारोबार बदलते हैं, लेकिन सफलता नहीं मिलती है।
करियर और कारोबार में नहीं मिलती सक्सेस
यदि हाथ में गुरु और राहु ग्रह की रेखाएं आपस में परस्पर मिलती हों तो चांडाल योग बनता है। ऐसे व्यक्ति को किस्मत का साथ नहीं मिलता है। साथ ही वह भाग्यहीन होता है। वह आजीविका के लिए बहुत संघर्ष करता है। साथ ही वह कई बार अपनी आजीविका बदलता है, लेकिन उसे सफलता नहीं मिलती है। साथ ही जिस व्यक्ति के हाथ में ये योग होता है। उसे जुए की लत लग जाती है। साथ ही ऐसे व्यक्ति अपना सारा धन जुए में हार जाता है और वह दिवालिया हो जाता है।
धन का रहता है अभाव
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार अगर किसी व्यक्ति के मणिबंध पर जाल का निशान बना हो तो यह शुभ नहीं माना जाता है। यह निशान व्यक्ति के तरक्की में बाधक माना जाता है। साथ ही ऐसे व्यक्ति धन को लेकर परेशान रहते हैं। वहीं जीवन में सुख- सुविधाओं का अभाव रहता है।
Indira Ekadashi 2025: 16 या 17 सितंबर कब है इंदिरा एकादशी? जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और उपाय