Married Life Line: हस्तरेखा शास्त्र अनुसार व्यक्ति के हाथ में कई ऐसी रेखाएं और पर्वत होते हैं, जिनका विश्लेषण करके उनके वैवाहिक जीवन, आर्थिक स्थिति और करियर के बारे में पता लगाया जा सकता है। ऐसे में यहां हम बात करने जा रहे हैं वैवाहिक जीवन के बारे में, हस्तरेखा विज्ञान कहता है, गहस्थ या दांपत्य जीवन में आ रही परेशानियों की वजह हमारे हाथ की रेखाएं भी हो सकती है। आइए जानते हैं वो कौन से निशान और रेखाएं हैं जिनकी वजह से दांपत्य जीवन में कोहराम मचा रहता है। साथ ही जीवनसाथी के साथ मतभेद भी बना रहता है। आइए जानते हैं…
वैवाहिक जीवन में हो सकती है परेशानी
मंगल रेखाएं मंगल क्षेत्र ये जीवन रेखा के प्रारम्भिक भाग से निकलती हैं और ये शुक्र पर्वत की ओर बढ़ती हैं। ऐसा रेखाएं एक या एक से अधिक हो सकती हैं। इसलिए यदि मंगल रेखाएं आगे चलकर भाग्य रेखा अथवा सूर्य रेखा को काटती है, तो उस व्यक्ति के जीवन को बहुत संघर्ष करना पड़ता है। साथ ही यदि इन रेखाओं का संपर्क भाग्य रेखा से हो जाता है। तो वह व्यक्ति भाग्यहीन हो जाता है। साथ ही यदि मंगल रेखाएं विवाह रेखा हो छू ले तो उस व्यक्ति का गृहस्थ बर्बाद रहता है। साथ ही जीवनसाथी के साथ मतभेद बने रहते हैं।
जीवनसाथी के साथ रहते हैं मतभेद
विवाह रेखा हृदय रेखा को काटते हुए नीचे की ओर होती है तो ऐसे व्यक्ति की शादी देर से होती है और अगर विवाह होता है, तो जीवनसाथी के साथ मतभेद रहता है। साथ ही छोटी- छोटी बातों पर लड़ाईयां होती हैं। साथ ही विवाह के बाद अफेयर भी रहते हैं।
हो सकता है एक्सट्रा मैरिटल अफेयर
यदि विवाह रेखा के साथ कोई अन्य रेखा चल रही हो तो व्यक्ति का शादी के बाद भी अफेयर रहता है और इस बाद की वजह से लड़ाई- झगड़ा होता है। साथ ही स्थिति तलाक तक पहुंच जाता है।
चंद्र पर्वत पर हो काला तिल
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि किसी व्यक्ति की हथेली पर चंद्र पर्वत पर काला तिल है, तो यह रिलेशनसिप के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है। ऐसे लोगों के रिलेशनशिप टूटने या सगाई टूटने तक की संभावना रहती है।