Sarva Pitru Amavasya Upay: वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल पितृ अमावस्या 14 अक्टूबर को मनाई जाएगी। वहीं इस दिन साल का अंतिम सूर्य ग्रहण पड़ने जा रहा है। जो एक दुर्लभ संयोग है। पितृ अमावस्या के दिन उन लोगों का खासकर श्राद्ध किया जाता है, जिन लोगों की मृत्यु तिथि का पता नहीं होता है। साथ ही किसी कारण वश पितरों का श्राद्ध ना कर पाए हों तो इस दिन तर्पण और श्राद्ध कर्म कर सकते हैं। वहीं ज्योतिष में कुछ ऐसी चीजों का बातों का वर्णन मिलता है, जो इस दिन भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। वरना पितृगण नाराज हो सकते हैं। आइए जानते हैं सर्वपितृ अमावस्या के दिन ऐसी कौन सी चीज हैं, जो भूलकर भी नहीं करनी चाहिए…

ये लोग कर करते हैं श्राद्ध और तर्पण

शास्त्रों में श्राद्ध और तर्पण करने का अधिकार छोटे या बड़े पुत्र को बताया है। वहीं अगर पुत्र नहीं है तो पत्नी श्राद्ध कर सकती है। वहीं अगर पत्नी नहीं है तो श्राद्ध कर सकता है। यदि एक से ज्यादा पुत्र हैं तो बड़े पुत्र को ही श्राद्ध करना चाहिए। इसलिए इस नियम से ही श्राद्ध करना चाहिए। क्योंकि इस नियम से श्राद्ध करने से पितृ नाराज नहीं होते हैं। 

इन चीजों का नहीं करें प्रयोग

शास्त्रों में श्राद्ध के दिन कुछ चीजों का भोजन में बनाना वर्जित बताया है। क्योंकि ऐसा करने से पितृगण नाराज हो सकते हैं। मतलब श्राद्ध में चना, मसूर, जीरा, काला नमक, बासी, अपवित्र फल का प्रयोग नहीं करना चाहिए। सात ही प्याज और लहसुन का भी प्रयोग नहीं करना चाहिए।

नहीं करें क्लेश

सर्वपितृ अमावस्या पितृपक्ष का आखिरी दिन होता है। इसलिए इस दिन भूलकर भी क्लेश नहीं करनी चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से पितृगण दुखी होते हैं और वो रुष्ट होकर चले जाते हैं। इसलिए उनके सम्मान में आपसी प्रेम बनाए रखें।

इस समय नहीं करें श्राद्ध

पितृपक्ष में श्राद्ध और तर्पण करने का सही समय दोपहर 12 बजे के बाद बताया है इसलिए सर्वपितृ अमावस्या के दिन भूलकर भी सुबह या रात के समय श्राद्ध कर्म या तर्पण नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको श्राद्ध और तर्पण का फल प्राप्त नहीं होगा। 

इन बर्तनों का नहीं करें प्रयोग

इस दिन किसी भी बुजुर्ग का अपमान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से पितृ नाराज हो सकते हैं। साथ ही सर्वपितृ अमावस्या के दिन भूलकर भी लोहे व स्टील के बर्तन का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल