Shani Nakshatra Parivartan: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शनि देव 15 अक्टूबर को नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं और यह नक्षत्र परिवर्तन सूर्य ग्रहण के अगले दिन होगा। ऐसे में शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों के जातकों को देखने को मिलेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये राशि लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन आप लोगों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से इनकम भाव में भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इस समय दोस्तों और रिश्तेदारों से चल रहे गिले शिकवे दूर होंगे। वहीं आय के नए स्त्रोत बनेंगे। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का सहयोग मिलेगा। वहीं अगर आप इस समय नौकरी बदलना चाहते हैं, तो बदल सकते हैं। समय अनुकूल है। साथ ही इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों को शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से भाग्य स्थान पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही व्यापार में आपको अच्छा मुनाफा होगा। वहीं इस समय आप छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं, जो सुखद साबित हो सकती हैं। वहीं इस समय शनिदेव का आशीर्वाद प्रतियोगी छात्रों को मिलेगा। मतलब उनको नौकरी मिल सकती है। वहीं इस दौरान आपकी रूचि धर्म- कर्म के कामों में बढ़ेगी। प्रापर्टी के निवेश से लाभ होगा।छ

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन आप  लोगों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली में चतुर्थ भाव में भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। साथ ही शारीरिक और मानसिक सुख प्राप्त होगा। वहीं संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही शनि देव की कृपा से कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय आपके मान- सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल