Budhaditya Rajyog: वैदिक ज्योतिष में बुधादित्य राजयोग को बेहद शुभ माना जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में यह योग होता है, उस व्यक्ति को सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही वह व्यक्ति धनवान होता है। उसको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। आपको बता दें कि यह योग 19 अक्टूबर को यह योग बनने जा रहा है। क्योंकि सूर्य देव तुला में पहले से ही विराजमान हैं और 19 अक्टूबर को बुध ग्रह तुला में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस राजयोग के बनने से 3 राशि के जातकों को आकस्मिक धनलाभ और मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही सूर्य और बुध की कृपा से उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग का बनना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से चतुर्थ भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। साथ ही प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं आपको कहीं से रुका धन प्राप्‍त होगा और आपके जीवन में सुख सुविधाएं बढ़ेंगी। वहीं नौकरीपेशा लोगों की ऑफिस में पहचान बनेगी। साथ ही जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय शानदार साबित हो सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

सूर्य और बुध की युति मिथुन राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से पंचम भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। मतलब संतान की जॉब लग सकती है या रिश्ता पक्का हो सकता है। वहीं जो शादीशुदा लोग संंतान प्राप्ति के इच्छुक हैं, उनको संतान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आपको करियर और कारोबार में अप्रत्‍याशित उन्‍नति प्राप्‍त होगी और आपके हाथ में कोई बड़ी सफलता लग सकती है। साथ ही प्रेम- संबंधों में आपको सफलता मिल सकती है। प्रेम- संबंध विवाह में तब्दील हो सकता है।

मेष राशि (Aries Zodiac)

बुधादित्य राजयोग का बनना मेष राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से इनकम भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं  समाज में लोगों के बीच में आपका मान सम्‍मान बढ़ेगा और आपको करियर में मनचाही सफलता प्राप्‍ति हो सकती है। साथ ही शादीशुदा लोगों का जीवन खुशनुमा रहेगी और जीवनसाथी की तरक्की इस राजयोग के बनने से हो सकती है। वहीं आपको पार्टनरशिप के काम में अच्छी सफलता मिल सकती है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल