Sun Planet Transit In Tula: वैदिक ज्योतिष अनुसार सूर्य देव तुला राशि में गोचर करने जा रहे हैं। सूर्य देव का यह गोचर 18 अक्टूबर को होगा। आपको बता दें के अभी सूर्य देव अभी कन्या राशि में भ्रमण कर रहे हैं और 18 को वह शुक्र की स्वामित्व राशि तुला में प्रवेश कर जाएंंगे। जिससे 3 राशि के जातकों को व्यापार और करियर में आशातीत सफलता मिलेगी। मतलब इन लोगों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली से धन भाव पर विचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपको फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। साथ ही  कारोबारियों को आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं सूर्य देव आपकी राशि से 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप धन की सेविंग करने में कामयाब रहेंगे। साथ ही जो लोग सरकारी टेंडर या सरकार से जुड़ा काम करते हैं, उनके लिए यह समय शानदार साबित हो सकता है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

सूर्य देव के राशि परिवर्तन से आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से 11वेंं भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए स्त्रोत से आप धन कमा सकते हैं। वहीं अगर आप व्‍यापारी हैं तो आपको नए मौके मिलेंगे। जो लोग संतान सुख से वंचित हैं उनको सुख की प्राप्ति होगी। साथ ही संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं सूर्य देव आपकी राशि से नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों को सूर्य देव का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। साथ ही समाज में आपकी पहचान बनेगी और परिवार के लोगों के बीच में भी आपका महत्‍व बढ़ेगा। साथ ही इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। वहीं सूर्य देव आपकी राशि से तृतीय भाव के स्वामी हैं। इसलिए सूर्य देव के प्रभाव से आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल