Sun Transit In Tula: वैदिक ज्योतिष अनुसार 18 अक्टूबर को सूर्य देव तुला राशि में गोचर करेंगे। जो सूर्य देव की नीच राशि मानी जाती है। मतलब सूर्य देव यहां निगेटिव फल प्रदान करते हैं। वहीं आपको बता दें कि तुला राशि में ही केतु और मंगल ग्रह विराजमान हैं। जिससे तुला राशि में क्रूर ग्रह बन रहा है। ऐसे में इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय सावधान रहना चाहिए। क्योंकि इनको इस समय धनहानि और सेहत खराब हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए क्रूर योग का बनना नुकसानदायक साबित हो सकता है। इस दौरान आपको किसी विषय को लेकर तनाव हो सकता है। साथ ही अगले एक महीने कई पारिवारिक विवादों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं इस समय आपको नए निवेश से बचना चाहिए। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर लापरवाही नहीं करनी चाहिए। क्योंकि इस समय आपको जूनियर और सीनियर का सहयोग प्राप्त नहीं होगा। वहीं इस दौरान आपकी सेहत खराब हो सकती है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
क्रूर योग का बनना वृष राशि के जातकों को प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। इस समय आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। साथ ही धन की हानि हो सकती है। वहीं व्यापार कुछ धीमा चल सकता है। साथ ही साथ ही वाहन का प्रयोग संभलकर करें आपको चोट आदि लगने की संभावना है। वहीं कोर्ट- कचहरी के मामले लटक सकते हैं या उनमें हार का सामना करना पड़ सकता है। वहीं इस समय आपके जरूरी काम रुक सकते हैं। वहीं समय आपको कोई नया काम शुरू नहीं करना चाहिए।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए क्रूर योग का बनना हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से 12वें भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस सयम आप पर कोई जूठा इल्जाम लग सकता है। साथ ही इस समय आपके फिजूल खर्च हो सकते हैं, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। वहीं इस अवधि में आपको क्रोध अधिक आएगा। आपके बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। किसी बात को लेकर परिवार में तनाव रहेगा। वहीं इस समय वाहन सावधानी से चलाएं क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं।