Shukra Gochar ka Nakaratmak Prabhav: शुक्र 29 दिसंबर दिन गुरुवार को मकर राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र 29 दिसंबर को दोपहर 3 बजकर 47 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र 29 दिसंबर 2022 से 21 जनवरी 2023 तक मकर राशि में रहेगा। शुक्र का यह गोचर कई राशियों के लिए परेशानी भरा रहेगा। आइए जानते हैं कि शुक्र के गोचर का किन राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा-

मिथुन राशि पर शुक्र का अशुभ प्रभाव | Shukra Gochar Mithun Rashi

शुक्र का गोचर मिथुन राशि (Inauspicious effect of Venus on Gemini) वालों की आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकता है। इस अवधि में आपके ख़र्चों में वृद्धि होगी। इस दौरान आपकी नींद भी प्रभावित होगी। साथ ही जो लोग प्रेम संबंध में हैं उन्हें भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह गोचर आपके लिए परेशानी भरा हो सकता है। इस अवधि में आपको दांत दर्द जैसी समस्या हो सकती है। ऐसे में आप बचत नहीं कर पाएंगे। ऐसे में आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

कर्क राशि पर शुक्र का अशुभ प्रभाव | Shukra Gochar Kark Rashi

शुक्र कर्क राशि (Inauspicious effect of Venus on Cancer) के सप्तम भाव में गोचर कर रहा है। ऐसे में आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप इस अवधि में यात्रा कर रहे हैं तो आपको अधिक सावधान रहना होगा। करियर में भी आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में आपको कम मुनाफा होगा। आपका पारिवारिक जीवन भी काफी प्रभावित हो सकता है। इस अवधि में आपके पार्टनर के साथ आपके संबंधों में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इस गोचर का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी देखने को मिलेगा।

Shukra Gochar 2022: धनु राशि में होगा शुक्र का प्रवेश, इन राशियों की बढ़ सकती है दिसंबर में कमाई; देखें VIDEO

वृश्चिक राशि पर शुक्र का अशुभ प्रभाव | Shukra Gochar Vrishchik Rashi

शुक्र के गोचर (Inauspicious effect of Venus on Scorpio) से आप अपनी नौकरी से असंतुष्ट महसूस कर सकते हैं। इस समय आप नौकरी बदलने का प्रयास करेंगे। इस गोचर का प्रभाव आपकी आर्थिक स्थिति पर भी पड़ेगा, आर्थिक मामलों में आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपने काम करने के तरीके में भी बदलाव करना होगा। इस अवधि में आपका पारिवारिक जीवन काफी व्यस्त रह सकता है। इस समय आपके पार्टनर के साथ आपके संबंध प्रभावित हो सकते हैं। इस समय अपने स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ न करें और लापरवाही भी न करें।

धनु राशि पर शुक्र का अशुभ प्रभाव | Shukra Gochar Dhanu Rashi

शुक्र का गोचर (Inauspicious effect of Venus on Sagittarius) आपकी राशि में होगा। आर्थिक मामलों में शुक्र आपके लिए कई परेशानियां खड़ी कर सकता है। इस दौरान यदि आप किसी के साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं तो आपको बेहद सावधान रहने की जरूरत है। इस समय नौकरीपेशा वर्ग पर काम का काफी दबाव हो सकता है। इस समय कार्यक्षेत्र में आपको अपने सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाएगा। व्यापारी वर्ग के लोगों से आपको उम्मीद से कम मुनाफ़ा होगा। इतना ही नहीं इस अवधि में आप काफी तनाव में भी रह सकते हैं।

जानिए राशि अनुसार अपना वार्षिक राशिफल

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023