Shani Planet Transit In Kumbh: ज्योतिष में शनि देव को कर्मफल दाता और आयु प्रदाता माना जाता है। मतलब जब भी शनि देव गोचर करते हैं, तो उसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शनि देव ने 17 जनवरी को अपनी मूलत्रिकोण राशि कुंभ में प्रवेश कर लिया है और वह यहां 2025 की शुरुआत तक विराजमान रहेंगे। इसलिए इन ढाई वर्ष तक कुंभ में ही रहेंगे। आइए जानते हैं ये ढाई वर्ष किन राशियों को शुभ साबित हो सकते हैं। 

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का गोचर शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के दशम स्थान में भ्रमण कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने शश नाम का राजयोग भी बनाया है और यह राजयोग 2025 के आधी साल तक बना रहेगा। इसलिए इस समय आपको जो काम करना है, वो कर सकते हैं। मतलब आपको काम- कारोबार में इन ढाई वर्षों में अच्छी सफलता मिलेगी। नौकरी करने वाले लोगों को करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही जो लोग व्यापारी हैं, उनको कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं आपको किस्मत का भी साथ मिलेगा। क्योंकि शनि देव आपके भाग्य भाव के भी स्वामी हैं। साथ ही जो लोग मीडिया, फिल्म लाइन, कला, संगीत, फैशन के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको ये ढाई साल विशेष शुभ साबित हो सकती है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

शनि देव का राशि परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से नवम भाव में भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आपकी कुंडली में भी शनि देव ने शश नाम का राजयोग बनाया है। इसलिए आपको भी ढाई साल तक इस राजयोग का लाभ मिलेगा। इस बीच आप कोई विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। जो लोग अविवाहित हैं, उनका रिश्ता पक्का हो सकता है। साथ ही जो नौकरीपेशा लोग हैं, उनका इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है, नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं जो प्रतियोगी छात्र है, वो किसी प्रतियोगी परीक्षा में पास हो सकते हैं, जॉब लग सकती है। इस समय आप आध्यात्म से जुड़ सकते हैं।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव ने आपकी राशि में ही गोचर किया है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आ सकता है। साथ ही संतान की तरक्की हो सकती है, या विवाह हो सकता है। वहीं अगर आप अविवाहित हैं, तो आपका दांपत्य जीवन इन ढाई वर्षों में अच्छा रहेगा। साथ ही विवाह योग्य है, तो विवाह हो सकता है।

वहीं साझेदारी के काम में आपको अच्छा लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति भी पहले से मजबूत हो सकती है। साथ ही आर्थिक रूप से इस गोचर के दौरान आप धन का निवेश करेंगे और पैतृक संपत्ति से भी आपको लाभ मिलेगा। बस यहां पर ये देखना जरूरी है, कि शनि देव की स्थिति आपकी लग्न कुंडली में कैसी हैं, क्योंकि फल उसके अनुसार ही मिलेगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023