Shani Margi 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके वक्री और मार्गी होते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि कर्मफल दाता और न्याय प्रदाता शनि देव 17 जून को वक्री हुए थे और वो अब 4 नबंवर को मार्गी होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। वहीं 3 राशियां ऐसी जिनको शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। वहीं इस समय इन राशियों की सभी मनोकामना पूरी हो सकती हैं। साथ ही इनको आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

शनि देव का सीधी चाल से चलना मिथुन राशि के जातकों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो आपकी राशि बुध ग्रह से शनि देव की मित्रता है। वहीं शनि देव आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव में संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस अवधि में आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही जो काम आपके रुके हुए थे उसमें सफलता मिल सकती है। वहीं इस दौरान आप जो भी यात्राएं करेंगे वह सभी सफल रहेंगी और आपको उत्तम लाभ मिलेगा। वहीं इस समय आप विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। साथ ही इस समय आपको रिसर्च के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों को शनि देव मार्गी होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से सप्तम भाव में सीधी चाल चलेंगे। इसलिए इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ मिल सकता है। साथ ही पार्टनरशिप का काम आप शुरू कर सकते हैं। वहीं शनि देव ने आपकी गोचर कुंडली में शश राजयोग बनाया है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं शनि देव आपकी गोचर कुंडली में छठे भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है। साथ ही किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी। सेहत में सुधार होगा। 

तुला राशि (Tula Zodiac)

शनि देव का सीधी चाल चलना तुला राशि के जातकों तो शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि ग्रह आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मतलब संतान की नौकरी लग सकती है या शादी हो सकती है। वहीं शनि देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको प्रापर्टी और वाहन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं पिछले काफी समय से जो काम करने का विचार कर रहे थे वह अब पूरे होते जाएंगे। साथ ही शनि कृपा से आपको नौकरी और काम- कारोबार में उन्नति मिल सकती है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल