Pm Modi Mulank 8 Personality: अंक शास्त्र में 9 अंकों का वर्णन मिलता है। साथ ही इन अंकों का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। वहीं यहां हम यहां बात करने जा रहे हैं मूलांक 8 के बारे में, जिसका संबंध कर्मफल दाता शनि देव से माना जाता है। इस अंक वाले लोगों पर शनि ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है। ये लोग गंभीर स्वभाव के माने जाते हैं। इन्हें अपने जीवन में अनुशासन काफी प्रिय होता है। साथ ये इरादों के पक्के होते हैं।

 17 सितंबर से चमक सकती है इन राशियों की किस्मत, 1 साल बाद बुध और सूर्य की बनेगी महायुति, आकस्मिक धनलाभ के योग

साथ ही इस मूलांक से जुड़े लोग राजनीति में अच्छा नाम और शोहरत कमाते हैं। क्योंकि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी मूलांक 8 है। क्योंकि उनका जन्म 17 सितंबर को हुआ है। जिससे मूलांक 8 बनता है। क्योंकि 1 और 7 जोड़कर 8 का अंक आता है। मूलांंक का जीवन में विशेष महत्व होता है।

होती है लीडरशिप क्वालिटी

अंक विज्ञान अनुसार जिन लोगों का मूलांक 8 होता है। इन लोगों पर शनि देव का विशेष आशीर्वाद होता है। साथ ही ये लोग जो भी कार्य करते हैं चुपचाप करते हैं। ये कब क्या करेंगे इस बात अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। इन्हें दिखावा बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। शनि ग्रह से प्रभावित होने के कारण इस अंक के लोग काफी मेहनती और ईमानदार माने जाते हैं। इनके अंदर लीडरशिप क्वालिटी होती है।

दूरदर्शी और मेहनती होते हैं

वहीं ये लोग बहुत ही मैनेज तरीके से चलना पसंद करते हैं। इन्हें चीजों में बिखराव पसंद नहीं होता है। इन्हें भौतिकता और आध्यात्मिकता के बीच संतुलन रखना पसंद होता है। साथ ही ये लोग लोग सादा जीवन और उच्च विचार जीने वाले होते हैं। वहीं ये लोग किसी बात की गहराई तक जाते हैं, तब ही किसी निष्कर्ष पर निकलते हैं। साथ ही ये लोग दूरदर्शी होते हैं और पहले से ही योजना बनाकर चलते हैं। 

भाग्य से ज्यादा कर्म पर भरोसा करते हैं

मूलांक 8 वाले लोगों को भाग्य से ज्यादा कर्म पर भरोसा होता है। इस अंक वाले लोगों को सफलता काफी मेहनत के बाद मिलती है। ये लोग अपने दिल की बातें हर किसी से शेयर नहीं कर पाते। इनके दोस्तों की संख्या भी कम होती है। इन लोगों को देश- विदेश में खुूब शोहरत और प्रसिद्धि होती है। साथ ही ये लोग जोखिम उठाने में आगे रहते हैं। ये लोग जोखिम उठाने से घबराते नहीं है। इनके लिए कोई भी काम असंभव नहीं होता। हर परिस्थिति में ये आसानी से ढल जाते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल