Samsaptak Rajyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 18 अक्टूबर से डबल समसप्तक योग बनने जा रहा है। क्योंकि शनि और शुक्र आमने- सामने हैं और गुरु, राहु आमने- सामने हैं। यह योग 94 साल बाद बन रहा है। ऐसे में इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इन समय आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय हो सकता है। आइए जानते हैं राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए डबल समसप्तक योग का बनना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंक आपकी राशि के स्वामी शुक्र ग्रह चतुर्थ भाव में है। साथ ही भाग्य और करियर का स्वामी शनि दोनों समसप्तक योग बना रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपको काम- कारोबार में कुछ तरक्की मिल सकती है। साथ ही आपको कहीं से रुका धन प्राप्‍त होगा और आपके जीवन में सुख सुविधाएं बढ़ेंगी। ऑफिस में आपकी पहचान बनेगी और आपके काम की तारीफ होगी।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए डबल समसप्तक योग का बनना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि का स्वामी शुक्र लाभ स्थान पर विराजमान हैं। साथ ही सामने शनि देव बैठे हैं। इसलिए इस समय विदेशों से धनलाभ होगा। साथ ही बुद्धि से आप धन कमाने में सफल होंगे। वहीं विदेश जाने का प्रयास करने वाले लोगों को इस वक्‍त सफलता प्राप्‍त होने की संभावना है। साथ ही आपकी राशि में त्रिग्रही योग भी बन रहा है। इसलिए थोड़ा सेहत को लेकर सावधान रहें। कोई चोट लग सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

डबल समसप्तक योग का बनना धनु राशि के जातकोंं को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि का स्वामी गुरु अपने घर को ही देख रहे हैं। साथ ही शुक्र सामने बैठे हैं। साथ ही मंगल आपने घर को ही देख रहा है। साथ ही शनि तीसरे भाव में बैठे हैं। इसलिए साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं पको करियर और कारोबार में अप्रत्‍याशित उन्‍नति प्राप्‍त होगी और आपके हाथ में कोई बड़ी सफलता लग सकती है। आपके शत्रु पराजित होंगे। साथ ही इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। जो शुभ साबित हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल