Astro Tips: घर में छिपकली दिखना सामान्य बात है। वहीं घर में छिपकली दिखने के क्या संकेत होते हैं। इसकी जानकारी ज्योतिष शास्त्र और शकुन शास्त्र में दी गई है। आइए जानते हैं कि घर में काली छिपकली दिखाई देने के क्या संकेत होते है। यह शुभ माना गया है या अशुभ।
काली छिपकली दिखाई देने के क्या संकेत होते हैं?
घर के मंदिर या पूजा स्थल पर काली छिपकली का दिखाई देना अशुभ संकेत माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आपकी आर्थिक स्थिति खराब होने के साथ धन हानि भी हो सकती है।
घर में एक साथ तीन छिपकली दिखने के क्या संकेत होते हैं?
अगर घर में एक साथ तीन छिपकली दिखाई देती है, तो यह शुभ माना गया है। वहीं अगर घर में दो छिपकली आपस में लड़ती हुई दिखाई दे रही है, तो यह अशुभ संकेत माना गया है। कहा जाता है कि ऐसा होने पर घर का कोई सदस्य बीमार हो सकता है।
पूजा स्थल पर छिपकली का दिखाई देना
घर के पूजा स्थल पर छिपकली का दिखाई देना शुभ संकेत माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर में आर्थिक समृद्धि आ सकती है। धन लाभ भी हो सकता है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होने की भी मान्यता है। वहीं अगर छिपकली शुक्रवार के दिन पूजा स्थल पर दिखाई देती है, तो यह बहुत शुभ माना जाता है।
घर में छिपकली दिखाई देने के यह भी होते हैं संकेत
घर में छिपकली दिखाई देने के यह भी होते हैं संकेत
-छिपकली का जमीन पर गिरना अशुभ माना गया है। शकुन शास्त्र के अनुसार यह कोई अनहोनी होने के संकेत होते हैं।
-अगर छिपकली घर के दीवार पर चढ़ती हुई दिखाई दे, तो यह शुभ संकेत माना गया है। घर में कोई खुशखबरी आ सकती है।
-वहीं घर में अगर छिपकली जमीन पर रेंगती हुई दिखे, तो यह भी शुभ संकेत माना गया है। मान्यता है कि आपको जल्द ही धन लाभ हो सकता है।