ज्योतिष शास्त्र अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो उसका सीधा असर मानव जीवन पर पड़ता है। साल 2022 में कई छोटे- बड़े ग्रह गोचर करने जा रहे हैं। आपको बता दें कर्मफल दाता शनि देव भी 29 अप्रैल को कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। शनि को एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में करीब ढाई साल का समय लगता है। शनि कुंभ राशि में लगभग 30 साल बाद प्रवेश करने जा रहे हैं। ये गोचर 4 राशि वालों के लिए विशेष शुभ साबित हो सकता है। जानिए ये कौन सी लकी राशियां हैं।
मेष राशि: शनि के कुंभ राशि में राशि परिवर्तन होने से आपके ऊपर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। नई नौकरी भी मिल सकती है। व्यापारियों के लिए भी ये गोचर शानदार साबित होगा। अगर आप नया व्यापार करने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपकी इमेज अच्छी रहेगी। बॉस का हर काम में सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी छात्रों के लिए यह गोचर शुभफल दायी रह सकता है। जो लोग मंगल ग्रह से संबंधित व्यापार कर रहे हैं, उनको विशेष लाभ हो सकता है।
वृषभ राशि: इस राशि के लोगों को भी शनि देव का गोचर शुभ रहेगा। 29 अप्रैल को शनि के कुंभ राशि में गोचर करते ही आपको करियर में तरक्की मिलने के आसार रहेंगे। अगर आप जॉब में हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। वृष राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं और ज्योतिष के अनुसार शनि देव की शुक्र देव से मित्रता का भाव है। इसलिए इस दौरान आपके कई सपने पूरे होंगे। विदेश में नौकरी प्राप्त करने का सपना भी पूरा हो सकता है। आकस्मिक धनलाभ के भी योग बनेंगे। जो लोग फिल्म और मीडिया लाइन से जुडे हुए हैं, उन्हें विशेष लाभ हो सकता है।
सिंह राशि: शनि के राशि परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों को भी धन लाभ के संकेत हैं। साथ ही आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय काफी अनुकूल दिखाई दे रहा है। जो लोग राजनीति में हैं उन्हें भी ये गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है, उन्हें कोई बड़ा पद मिल सकता है। आपको इस दौरान मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होने की संभावना है। साथ ही कानूनी फैसले आपके पक्ष में रहेंगे और भाग्य का साथ मिलेगा।
धनु राशि: शनि के कुंभ राशि में गोचर करते ही धनु राशि वालों को शनि साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही शनि देव जाते- जाते आपको मालामाल कर सकते हैं। आपको नई नौकरी मिल सकती है या आप पहले से जॉब में हैं तो आपका प्रमोशन मिल सकता है। कोई पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है। अगर आप शनि से संबंधित व्यापार (लोहा, ऑयल, शराब,) करते हैं या करना चाह रहे हैं तो आपको विशेष लाभ हो सकता है। साथ ही आपके अटके हुए काम इस दौरान पूरे होंगे।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022