Aug 21, 2025

हाथ में रुद्राक्ष पहनने से क्या होता है?

Vivek Yadav

सनातन धर्म में रुद्राक्ष का बेहद खास महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के आंसुओं से हुई थी, जिसके चलते इस शुभ माना जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रुद्राक्ष धारण करने से महादेव की कृपा बनी रहती है और मन शांत रहता है।

लेकिन हाथ में रुद्राक्ष पहनना चाहिए या नहीं? आइए जानते हैं इसके लाभ:

हाथों में रुद्राक्ष की माला पहना जा सकता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इससे आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रुद्राक्ष धारण करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

यह भी मान्यता है कि रुद्राक्ष धारण करने से जातक को भय से मुक्ति मिलती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रुद्राक्ष धारण करने से सफलता के योग बनते हैं। जो लोग बार-बार परिश्रम करने के बाद भी असफल हो जाते हैं उन्हें इसका लाभ मिल सकता है।

कैसे करें धारण

रुद्राक्ष धारण करने के कुछ नियम है। हाथ में पंचमुखी रुद्राक्ष पहनना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार इसे गंगाजल से शुद्ध करने के बाद ओम नमः शिवाय मंत्र का जप करने के बाद धारण करना चाहिए।

हरतालिका तीज पर करें ये खास उपाय, सुखी वैवाहिक जीवन का मिलेगा आशीर्वाद