Rashifal 1 January 2020, Today Career Rashifal (आज का राशिफल): आज से नये साल की शुरुआत हो चुकी है। नये साल का पहला दिन हर कोई अच्छे से अच्छा बिताना चाहता है। खासकर लोगों को नये साल से करियर में तरक्की की उम्मीद होती है। यहां हम बात करेंगे कि साल का पहला दिन आपके करियर के लिए कैसा रहने वाला है, बिजनेस और नौकरी वालों के लिए आज के सितारे क्या परिणाम लेकर के आ रहे हैं। जानिए अपना 1 जनवरी 2020 का करियर राशिफल…

मेष: आपको अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। छोटी मोटी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पॉजिटिविटी के साथ अपना आज का दिन बिताएंगे तो अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।

वृष: व्यापारियों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। लाभ प्राप्त करने के कई मौके हासिल होंगे। नौकरी वालों के लिए भी आज का दिन उत्तम रहेगा।

मिथुन: आज कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। बॉस आपके कार्यों से प्रसन्न होकर प्रमोशन भी कर सकते हैं। ऑफिस की तरफ से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

कर्क: कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लायेगी। काम का बोझ आज आप पर ज्यादा रहेगा। बिजनेस वालों को लाभ के कई मौके मिलेंगे। लेकिन आप अपने आलस के कारण मौकों को हाथ से गवा भी सकते हैं।

सिंह: आपके करियर के लिए साल का पहला दिन मिला जुला रहने वाला है। नौकरी में बदलाव करने का मूड बन सकता है। कार्यस्थल पर बॉस से झगड़ा होने के आसार हैं। वाणी पर संयम रखें।

कन्या: अगर आप बिजनेस कर रहे हैं तो जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। इससे नुकसान हो सकता है। निवेश के लिए दिन अच्छा नहीं है। कार्यस्थल पर शत्रु आपके कार्यों में गलतियां निकालने की कोशिश करेंगे।

तुला: व्यापार की शरुआत करने के लिए दिन अच्छा है। आज आपके अंदर अपने कार्यों को पूरा करने के लिए एक अलग ही उत्साह देखने को मिलेगा। पदोन्नति के प्रबल आसार हैं।

वृश्चिक: आज कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा। आपको वित्तीय लाभ मिलने के आसार हैं। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को जॉब के अच्छे ऑफर आ सकते हैं।

धनु: करियर को लेकर आप चिंतित रहेंगे। नौकरी में बदलाव के आसार हैं। लेकिन जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यापारियों को आज नुकसान झेलना पड़ सकता है।

[bc_video video_id=”5992789334001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

मकर: आज आपके अंदर आत्मविश्वास रहेगा। जिस कारण आप अपने करियर को एक नई दिशा देने की सोचेंगे। कार्यस्थल पर कोई बड़ा पद हासिल हो सकता है। जो भविष्य में आपकी आय बढ़ने का संकेत दे रहा है।

कुंभ: हेल्थ में कमी आने के कारण आपके करियर पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। मानसिक उलझन रहेगी। बिजनेस में पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है।

मीन: आज आप करियर में आ रही बाधाओं को दूर करने की कोशिश करेंगे। शत्रु परास्त होंगे। काम का बोझ कम होने से आपको राहत मिलेगी।

आने वाला साल 2020 कैसा होगा? जानिए अपनी राशि के अनुसार वार्षिक फल:

मेष (Aries ) | वृषभ (Taurus) | मिथुन (Gemini) | कर्क (Cancer) | सिंह (Leo) | कन्या (Virgo) | तुला (Libra) | वृश्चिक (Scorpio) | धनु (Sagittarius) | मकर (Capricorn) | कुंभ (Aquarius) | मीन (Pisces)