New Year 2020 Horoscope In Hindi: बस 1 दिन बाद लग जायेगा साल 2020। जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है। इसी के साथ हर कोई ये जानने का इच्छुक भी है कि उसके लिए नया साल कैसा रहने वाला है। इसके लिए सबसे पहले जान लेते हैं कि क्या कहती है साल 2020 की वर्ष कुंडली। नये साल की शुरुआत कन्या लग्न और कुंभ राशि में होने जा रही है। इस दौरान लग्न स्वामी बुध राशि स्वामी शनि के साथ केंद्र में विराजमान रहेंगे। साथ ही यहां सूर्य केतु और गुरु की मौजुदगी रहेगी। इन सब ग्रहों की युति से पंचग्रही योग बनेगा।

Happy New Year 2020 Advance Wishes Images, Status, Quotes: नये साल की शुभकामनाएं देने के लिए अपनों को भेजें ये मैसेज

वर्ष की ही शुरुआत में पराक्रम भाव में मंगल बैठे हैं। तो वहीं पंचम भाव में शुक्र विराजमान रहेंगे। छठे घर में चंद्रमा हैं। 24 जनवरी को ही शनि करीब ढाई साल बाद अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। शनि के धनु से मकर राशि में जाते ही कुछ राशि वालों की परेशानियां बढ़ेंगी तो कुछ को राहत मिलने के भी आसार हैं। मार्च में गुरु का राशि परिवर्तन होगा और सितंबर में राहु भी अपनी चाल बदलने जा रहा है। जानिए ग्रहों की चाल को देखते हुए कैसा रहेगा आपके लिए साल 2020…

आने वाला साल 2020 कैसा होगा? जानिए अपनी राशि के अनुसार वार्षिक फल:

मेष (Aries ) | वृषभ (Taurus) | मिथुन (Gemini) | कर्क (Cancer) | सिंह (Leo) | कन्या (Virgo) | तुला (Libra) | वृश्चिक (Scorpio) | धनु (Sagittarius) | मकर (Capricorn) | कुंभ (Aquarius) | मीन (Pisces)

24 जनवरी को शनि अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। शनि के राशि बदलते ही कुंभ वालों पर शनि की साढ़े साती शुरू हो जायेगी तो वहीं वृश्चिक वालों को इससे मुक्ति मिल जायेगी। नये साल में शनि की ढैय्या की बात करें तो मिथुन और तुला वालों पर इसका प्रभाव रहेगा लेकिन वृष और कन्या वालों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल जायेगी। जिससे आपको अपने करियर में तरक्की मिलने के आसार रहेंगे। जानिए साल 2020 में शनि का प्रभाव सभी राशियों पर क्या पड़ रहा है।

Live Blog

13:48 (IST)01 Jan 2020
Tula Rashi 2020: तुला वाले जानिए जनवरी सहित पूरे साल का राशिफल...

पारिवारिक जीवन में महीने की शुरुआत काफी बेहतर तरीके से होगी। किंतु 15 जनवरी के बाद सूर्य का गोचर आपके पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव उत्पन्न कर सकता है। जनवरी 2020 की शुरुआत में प्रेम जीवन में कुछ ग़लतफ़हमियाँ पनप सकती हैं, लेकिन 9 जनवरी के बाद आप और आपके प्रियतम के लिए बेहतरीन समय होगा। जहां तक बात आपके दांपत्य जीवन की है तो यह महीना कुछ परेशानियों भरा रहेगा धन संबंधित मामलों में महीने की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहने वाली है। पर 24 जनवरी के बाद जैसे ही शनि का गोचर होगा, आपके ख़र्चों में अचानक से कटौती होगी। तुला वार्षिक राशिफल 2020

13:13 (IST)01 Jan 2020
Kanya Rashi 2020: कन्या वार्षिक राशिफल 2020

कन्या राशि: जनवरी के महीने में कन्या राशि वालों के करियर में थोड़ी उथल-पुथल हो सकती है। बिज़नेस से जुड़े जातकों को अधिक मुनाफ़े के लिए अभी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। महीने की शुरुआत में छात्रों को बेहतर परिणाम मिलेंगे और शिक्षा के सिलसिले में यात्राएं हो सकती हैं। जनवरी माह का पूर्वार्ध कला के छात्रों और महीने का उत्तरार्ध तकनीकी छात्रों के लिए बेहतर रहेगा। यह महीना आपके लिए पारिवारिक जीवन से संबंधित कुछ चुनौतियाँ लेकर आएगा। माता-पिता का स्वास्थ्य, विशेष रूप से माताजी का स्वास्थ्य काफी हद तक खराब रह सकता है। प्रेम के मामलों में जहां एक ओर समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, वहीं दूसरी ओर दांपत्य जीवन में आपका समय अच्छा रहेगा। पूरे साल का राशिफल पढ़ें यहां

12:45 (IST)01 Jan 2020
kark Rashi 2020: कर्क वालों का पूरे साल का राशिफल जानिए यहां...

कर्क राशि: जनवरी के माह में करियर के मामले में आपको काफी लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी में जहाँ एक तरफ बदलाव हो सकता है, वहीं दूसरी तरफ 15 जनवरी के बाद सूर्य का मकर में गोचर व्यवसायियों को बहुत अच्छे फल देगा। विद्यार्थियों के लिए जनवरी का महीना बेहद उत्तम परिणाम देने वाला होगा। महीने की शुरुआत पारिवारिक जीवन के लिए सही रहेगी, लेकिन 9 जनवरी को शुक्र के गोचर के बाद परिवार में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। प्रेमी जातकों के लिए यह महीना मिलेजुले अवसर लेकर आया है। लेकिन दांपत्य जीवन में इस महीने आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आपके आर्थिक जीवन पर नजर डाली जाए तो निश्चित तौर पर खर्चे से भरा महीना रहने की पूरी संभावना है। स्वास्थ्य के मामले में महीना कुछ कमजोर दिखाई देता है। कर्क वार्षिक राशिफल 2020

12:22 (IST)01 Jan 2020
Mithun Rashi 2020 Rashifal: शनि और गुरु के राशि परिवर्तन का मिथुन वालों पर पड़ेगा कुछ ऐसा प्रभाव...

वर्ष की शुरुआत में आपको धैर्य रखने की जरूरत पड़ेगी। कोई भी काम जल्दबाजी में करने से बचें। साल की शुरुआत में राहु आपकी राशि में विराजमान होने से आप योजनाएं तो बना सकेंगे लेकिन भ्रमित भी हो सकते हैं। सेहत का खास ध्यान रखना होगा। 24 जनवरी को शनि राशि परिवर्तन करके आपकी राशि के अष्टम भाव में विराजमान हो जायेंगे। शनि की ये दृष्टि आपके लिए लाभकारी साबित होगी। 30 मार्च से बृहस्पति मकर राशि में चले जायेंगे जो उनकी नीच राशि है। शनि यहां पहले से ही मौजूद हैं। शनि और गुरु की यह युति आपके लिए नीचभंग राजयोग बना रहा है जिसका लाभ आपको अपने करियर में मिलेगा।

11:50 (IST)01 Jan 2020
Mithun Rashi 2020: मिथुन राशि वालों का राशिफल

शुक्र के अष्टम भाव में होने के कारण आपके लाइफ पार्टनर की सेहत कुछ खराब रह सकती है। हालांकि सप्तम भाव में बुध, गुरु, सूर्य, केतु और शनि के एक साथ विराजमान होने से आपकी पर्सनल लाइफ में अचानक से उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। कभी प्रेम तो कभी मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। सप्तम भाव में बन रहे इस पंचग्रही योग का सीधा प्रभाव आपके दांपत्य जीवन के साथ-साथ बिजनेस, फाइनेंस आदि लाइफ के विभिन्न पहलुओं पर पड़ेगा।

11:16 (IST)01 Jan 2020
Taurus Horoscope 2020, vrisabha rashi 2020: वृषभ वालों का वार्षिक राशिफल...

वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों के करियर में लम्बे समय से चली आ रही समस्या 24 जनवरी के बाद शनि के नवम भाव में गोचर के साथ समाप्त हो जाएगी और आपको आपकी मेहनत का शत-प्रतिशत परिणाम मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा के क्षेत्र में हल्की-फुल्की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन 13 जनवरी को बुध देव के नवम भाव में प्रवेश करने के बाद से आपको अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। पारिवारिक रूप से यह महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। पिताजी का स्वास्थ्य आपको चिंता दे सकता है। प्रेमी जातकों के लिए महीने की शुरुआत थोड़ी कष्टदायक रह सकती है, लेकिन 13 जनवरी के बाद बुध के गोचर के प्रभाव से प्रेम जीवन में बाहर फिर से लौट आएगी। धन संबंधित मामलों में जनवरी का महीना उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर स्थिति थोड़ी कष्टदायक रहेगी, लेकिन माह के अंतिम सप्ताह में धीरे-धीरे सुधार आएगा। वृषभ वार्षिक राशिफल

10:53 (IST)01 Jan 2020
Kumbh Rashi 2020, rashifal: कुंभ वालों का वार्षिक राशिफल...

साल 2020 में कुंभ राशि वालों पर शनि साढ़े साती शुरू होने जा रही है। ये साल आपके लिए कष्टकारी साबित हो सकता है। हालांकि साल की शुरुआत तो अच्छी होगी लेकिन 24 जनवरी को शनि के राशि परिवर्तन करते ही आपके कष्ट बढ़ जायेंगे। धन संबंधी परेशानियां महसूस होने लगेंगी। जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे साल 2020 के लिए… शनि आपकी राशि के 12वें स्थान में आ जायेंगे। जिससे आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। शारीरिक कष्टों का सामना भी करना पड़ सकता है। सिर दर्द पूरे साल परेशान करता रहेगा। कुंभ राशि वालों के लिए 30 मार्च को गुरु का राशि परिवर्तन काफी पॉजिटिव दिखाई दे रहा है। लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से आपको लाभ कम नुकसान ज्यादा देखने को मिल सकता है। निवेश करने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

10:31 (IST)01 Jan 2020
Horoscope 2020 In Hindi: अंक ज्योतिष से जानिए अपना साल 2020 का राशिफल

Numerology (Rashifal) 2020: ज्योतिष शास्त्र में जैसे आप अपनी राशि के अनुसार अपने आने वाले कल के बारे में पता लगाते हैं वैसे ही अंक ज्योतिष के माध्यम से आप अपने भविष्य के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। बस इसके लिए जरूरी है अपना मूलांक पता होना। मूलांक आपकी डेट ऑफ बर्थ यानी जन्म तारीख से निकाला जाता है। जैसे अगर किसी व्यक्ति की जन्म तारीख 27 है तो उसका मूलांक (2+7=9) 9 होगा। इसी तरह यदि किसी की जन्म तारीख 29 है तो उसका मूलांक (2+9=11 और 1+1=2) 2 होगा। अब जानिए मूलांक से अपना वार्षिक राशिफल 2020…

10:07 (IST)01 Jan 2020
January 2020 Monthly Rashifal, मासिक राशिफल जनवरी 2020: मेष राशिफल जनवरी 2020

मेष राशि: जनवरी में सूर्य का मकर राशि में गोचर मेष राशि के नौकरी करने वाले जातकों को मनचाही जगह पर स्थानांतरण या मनचाही नौकरी दिला सकता है, वहीं व्यवसाय करने वाले लोगों की अटकी हुई परियोजनाएं पूरी होंगी और लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए यह महीना सामान्य रहेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे आपको उसी अनुसार परिणाम मिलेंगे। इस माह काम की अधिकता की वजह से परिवार वालों को थोड़ा कम समय दे पाएंगे। प्रेम तथा वैवाहिक जीवन के लिए जनवरी का महीना शुभ रहेगा। वहीं आर्थिक रूप से भी यह महीना कई मायनों में बेहतरीन रहने वाला है। जनवरी का महीना सेहत के लिहाज़ से थोड़ा कष्टदायक रहेगा। रक्त संबंधित विकार होने और चोट आदि लगने की संभावना है। पढ़ें पूरे वर्ष  का राशिफल 2020

08:01 (IST)01 Jan 2020
मेष राशि पर भाग्य मेहरबान

राशिफल 2020 के अनुसार मेष राशि वालों के लिए ये साल बहुत शुभ है। वार्षिक कुंडली में भाग्य स्थान पर सूर्य, बुध, गुरु, शनि और केतु एक स्थान पर विराजमान होंगे। इससे भाग्य में वृद्धि होगी। धन और स्वास्थ्य की दृष्टि से भी साल 2020 अच्छा रहेगा।

जानिए कैसा रहेगा पूरा साल...

22:26 (IST)31 Dec 2019
नये साल 2020 में वृश्चिक राशि वालों पर क्या पड़ेगा मंगल का प्रभाव

वृश्चिक: मंगल का गोचर आपके स्वास्थ्य के लिए शुभ संकेत नहीं दे रहा है। अस्पताल के चक्कर लग सकते हैं। भाई बहनों के साथ रिश्तों में खटास उत्पन्न हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत नजर आ रही है लेकिन फिर भी किसी जोखिम भरे क्षेत्रों में धन लगाने से बचें। माता की सेहत चिंता का कारण बन सकती हैं। प्रेम संबंध विवाह के बंधन तक पहुंच सकते हैं।

21:55 (IST)31 Dec 2019
जानिये कर्क राशि के लिये कितना शुभ होगा साल 2020

बिजनेस पर प्रभाव: कर्क राशि के व्यापारियों के लिए यह साल काफी शुभ रहने के आसार हैं। भूतकाल में किये गये कार्यों का फल प्राप्त हो सकता है। शनि के गोचर से आपको बिजनेस में जबरदस्त लाभ मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। लेकिन साझेदारी के काम में धोखा मिल सकता है। इसलिए सतर्क रहें। बिजनेस को लेकर अगर कुछ नया करने की चाहत है तो आप इस वर्ष कर सकते हैं।

21:24 (IST)31 Dec 2019
जानिये कुंभ राशि वालों के लिये कैसा रहेगा नया साल

कुंभ राशि वालों के लिए नए साल की शरुआत शनि के राशि परिवर्तन से लाभकारी साबित हो सकता है। लेकिन साल के मध्य में आते-आते दिक्कतें बढ़ सकती हैं। साल 2020 में इस राशि पर शनि साढ़े साती शुरू हो रही है। शनि आपकी राशि के 12वें स्थान पर बैठेगा जो धन खर्च की ओर संकेत कर रहा है। शारीरिक कष्ट भी हो सकते हैं।

20:50 (IST)31 Dec 2019
Mithun Rashi: जानिये मिथुन राशि वालों के लिये कैसा रहेगा साल 2020

चंद्रमा आपकी राशि में भाग्य स्थान पर रहेंगे जो कि आपको उन्नति, पदोन्नति दिलायेंगे। सेहत के लिहाज से नया साल आपके लिए काफी शुभ रहने के आसार हैं। इस साल आप अपने शरीर की तरफ ज्यादा ध्यान देंगे। फिट रहने की कोशिश कर सकते हैं। मंगल छठे भाव में होने के कारण प्रतिद्वंदी, विपक्षी, विरोधी अथवा शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। लेकिन ग्रहों की शुभ स्थिति आपको किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाने देगी।

20:05 (IST)31 Dec 2019
जानिये कैसा रहेगा 2020 मिथुन राशि के लिये

चंद्रमा आपकी राशि में भाग्य स्थान पर रहेंगे जो कि आपको उन्नति, पदोन्नति दिलायेंगे। सेहत के लिहाज से नया साल आपके लिए काफी शुभ रहने के आसार हैं। इस साल आप अपने शरीर की तरफ ज्यादा ध्यान देंगे। फिट रहने की कोशिश कर सकते हैं। मंगल छठे भाव में होने के कारण प्रतिद्वंदी, विपक्षी, विरोधी अथवा शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। लेकिन ग्रहों की शुभ स्थिति आपको किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाने देगी।

16:22 (IST)31 Dec 2019
Love Rashifal 2020, Kanya Rashi 2020: कन्या और तुला वालों का वार्षिक राशिफल...

कन्या- ग्रहों की स्थिति को देखते हुए इस बात का पता चल रहा है कि नया साल आपके प्रेम मामलों के लिए सुखद रहेगा। जो जातक अभी तक किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं उन्हें अच्छा पार्टनर मिल सकता है। परिवार में मैरिज का प्रस्ताव आ सकता है। तुला- इस वर्ष आपको अपने प्रेमी से भरपूर प्यार मिलेगा। सुख भाव में शुक्र की स्थिति रोमांस के चांस बना रही है। लेकिन काम के चलते आपकी अपने पार्टनर से दूरी बढ़ने के भी आसार हैं।

15:45 (IST)31 Dec 2019
Love Rashifal 2020: कर्क और सिंह वालों का लव राशिफल...

कर्क- इस वर्ष लाइफ पार्टनर का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। अविवाहित जातक जो रिलेशनशिप में हैं उनके रिश्ते में मजबूती आयेगी। प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। मई से सितंबर तक का समय लव लाइफ के लिए तनाव भरा रह सकता है।

सिंह- नया साल शादीशुदा जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। नये लव रिलेशन बनने के आसार हैं। अगर आप पुरुष हैं तो आपको अपनी पत्नी का कार्यक्षेत्र में भी बड़ा योगदान मिलेगा।

15:19 (IST)31 Dec 2019
Mithun Rashi Love Rashifal 2020: मिथुन राशि 2020 राशिफल

मिथुन- नया साल आपके लिए रोमांस से भरा रहेगा। रोमांटिक लाइफ में आपको उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे। पार्टनर की सेहत कुछ बिगड़ सकती है। नये साल में आप अपने साथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की सोचेंगे।

14:44 (IST)31 Dec 2019
Love Rashifal 2020: वृष वालों का लव राशिफल...

वृषभ- ये साल आपके लिए रोमांटिक रहने वाला है। मनचाहा पार्टनर मिल सकता है। नये साल में आपको जीवन साथी का सुख, सहयोग मिल सकता है। अविवाहित प्रेमी जातकों के संबंध भी मधुर बने रहेंगे। खोया हुआ प्यार वापस मिल सकता है।

14:26 (IST)31 Dec 2019
Love Rashifal 2020: मेष वालों का 2020 का लव राशिफल...

मेष- इस वर्ष आपकी रोमांटिक लाइफ अच्छी रहने वाली है। आपकी राशि से पांचवे व सातवें स्थान के ग्रहों के साथ शुक्र की अवस्था लव लाइफ को प्रभावित करती है। वर्ष की शुरुआत के समय 2020 की वर्ष कुंडली में आपकी राशि से पंचमेश सूर्य का भाग्य स्थान में होना व सप्तम भाव के स्वामी शुक्र का कर्म भाव में होने से रोमांस के लिहाज से अच्छे योग बन रहे हैं। आपकी लव रिलेशन अच्छे रहेंगे। जो अविवाहित जातक रिलेशनशिप में हैं और विवाह करना चाहते हैं उनके लिए इस वर्ष काफी सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं।

12:49 (IST)31 Dec 2019
Mars Transit Effects On Rashi 2020: मंगल के राशि परिवर्तन का राशियों पर असर...

मेष: आपके भाग्य स्थान पर मंगल का संचार हो रहा है। जो आपके भाग्य में वृद्धि का सूचक है। लेकिन खाली भाग्य के भरोसे बैठकर ही हर काम नहीं होगा। आपको कर्मों पर भी ध्यान देना होगा। मंगल के इस राशि गोचर से पूजा पाठ की तरफ ज्यादा मन लगेगा। पिता की सेहत बिगड़ सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिलेगी। जानिए बाकी राशि वालों पर मंगल का क्या पड़ेगा प्रभाव...

12:11 (IST)31 Dec 2019
Rashifal 2020: नये साल में मंगल का प्रभाव वृश्चिक राशि वालों पर क्या पड़ेगा जानिए...

वृश्चिक: मंगल का गोचर आपके स्वास्थ्य के लिए शुभ संकेत नहीं दे रहा है। अस्पताल के चक्कर लग सकते हैं। भाई बहनों के साथ रिश्तों में खटास उत्पन्न हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत नजर आ रही है लेकिन फिर भी किसी जोखिम भरे क्षेत्रों में धन लगाने से बचें। माता की सेहत चिंता का कारण बन सकती हैं। प्रेम संबंध विवाह के बंधन तक पहुंच सकते हैं।

11:50 (IST)31 Dec 2019
mesh Rashi 2020, मेष वार्षिक राशिफल...

मेष राशि के जातकों के लिए नया साल काफी खुशनुमा रहने के आसार दिखाई दे रहे हैं। भाग्य में वृद्धि होगी। हेल्थ की दृष्टि से भी ये साल काफी बेहतर साबित होगा। इस साल आपके साहस में वृद्धि होगी जिससे आप हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। विदेश जाने के भी प्रबल योग दिखाई दे रहे हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। पारिवारिक सुखों में भी वृद्धि के आसार हैं। Mesh Rashifal 2020, Aries Horoscope (मेष राशिफल) 2020

11:33 (IST)31 Dec 2019
2020 Rashifal, Makar Rashi: मकर राशिफल 2020

मकर – साल 2020 में आपकी राशि पर शनि साढ़े साती का प्रभाव रहेगा। जिस कारण आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। मकर वर्ष कुंडली 2020 के अंदर आपकी राशि से 12वें स्थान पर पांच ग्रहों का एक साथ होना कष्टदायी साबित हो सकता है। हालांकि शनि के राशि परिवर्तन के बाद आपको अच्छे परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं। मई में आपके शत्रु प्रबल होंगे। जो आपके कार्यों को खराब करने की हर संभव कोशिश करेंगे।

11:12 (IST)31 Dec 2019
kark Rashi 2020: कर्क वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2020 जानिए...

बिजनेस पर प्रभाव: कर्क राशि के व्यापारियों के लिए यह साल काफी शुभ रहने के आसार हैं। भूतकाल में किये गये कार्यों का फल प्राप्त हो सकता है। शनि के गोचर से आपको बिजनेस में जबरदस्त लाभ मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। लेकिन साझेदारी के काम में धोखा मिल सकता है। इसलिए सतर्क रहें। बिजनेस को लेकर अगर कुछ नया करने की चाहत है तो आप इस वर्ष कर सकते हैं।

10:58 (IST)31 Dec 2019
Financial Rashifal 2020: कर्क राशि वालों की वित्त स्थिति कैसी रहेगी जानिए...

कर्क- इस साल धन आने के साथ-साथ आपके खर्चे भी काफी बढ़ सकते हैं। लेकिन ये खर्चे आप अपनी सुख सुविधाओं के लिए ही करेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। वाहन सुख की भी प्राप्ति के आसार हैं। वर्ष के मध्य में आते आते आपको आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। मई से सितंबर तक के महीने में हाथ थोड़ा टाइट रखें।

10:35 (IST)31 Dec 2019
Mithun Rashi 2020: मिथुन वालों पर शनि का प्रभाव...

कारोबार पर प्रभाव: मिथुन राशि के कारोबारी जातक भी शनि के असर से अछूते नहीं रहेंगे। उन्हें भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। शनि का गोचर काल आपके पैसे का दुश्मन बन सकता है। गोचर अवधि में पैसा लगाने पर फंस सकता है। आप धोखे के भी शिकार हो सकते हैं। इस दौरान जरा सी लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है। हर कागज को संभल कर पढ़े। इसके बाद ही कोई फैसला लें।

10:00 (IST)31 Dec 2019
2020 Panchang, Holi, Diwali, Maha Shivratri, Dussehra, Navrati, Ram Navami, Makar Sankranti Puja Shubh Muhurat:

हिंदू धर्म के लोग किसी भी शुभ काम की शुरुआत पंचांग देखकर करते हैं। इसकी मदद से ग्रहों की चाल, नक्षत्र, तिथि, राहुकाल और सभी शुभ अशुभ मुहूर्तों की जानकारी हासिल हो जाती है। विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश समेत कई मांगलिक कार्यों के लिए पंचांग देखना जरूरी होता है। क्योंकि ऐसी धार्मिक मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में किसी भी काम को करने से सफलता मिलने के ज्यादा आसार रहते हैं। 2020 panchang

09:30 (IST)31 Dec 2019
Saturn Transit 2020, Mesh Rashifal (Aries Horoscope) 2020 In Hindi, मेष राशिफल:

शनि ग्रह जब भी अपनी राशि बदलता है तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। साल 2020 में आपके ऊपर शनि साढ़े साती और ढैय्या का प्रभाव नहीं है। लेकिन ग्रह गोचर का प्रभाव जरूर आप पर पड़ेगा। जनवरी में शनि आपकी राशि के दसवें भाव में गोचर करेंगे। जिस कारण आपको करियर में सफलता मिलने के प्रबल योग बन सकते हैं लेकिन सेहत के लिहाज से ये साल कष्ट भरा रहने वाला है। 

09:07 (IST)31 Dec 2019
Aries Shani Sade Sati 2020: मेष वालों पर शनि साढ़े साती का प्रभाव...

मेष: इस राशि के जातक नये साल में शनि साढ़े साती और ढैय्या के प्रभाव में नहीं आयेंगे। लेकिन शनि के राशि गोचर का आपके ऊपर जरूर प्रभाव पड़ेगा। शनि आपकी राशि के दसवें भाव में गोचर करेंगे जो आपको करियर में सफलता दिलायेंगे। लेकिन इस दौरान सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी। सरकारी क्षेत्र में काम करे जातकों की तरक्की हो सकती है।

08:48 (IST)31 Dec 2019
2020 Horoscope: नये साल में किन राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें...

अंक ज्योतिष अनुसार नये साल पर राहु का प्रभाव रहेगा। वर्ष 2020 की शुरुआत कन्या लग्न और कुंभ राशि में हो रही है। शनि धनु राशि में रहेगा जो 24 जनवरी में अपनी राशि मकर में प्रवेश कर जायेगा। मार्च में गुरु और सितंबर में राहु ग्रह भी अपनी राशि बदल रहा है। ग्रहों के इस राशि परिवर्तन के कारण किन राशि वालों के लिए आने वाला साल परेशानी भरा रह सकता है जानिए…Unluckiest Zodiac Sign 2020

05:16 (IST)31 Dec 2019
कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 2020

कुंभ राशि वालों के लिए नए साल की शरुआत शनि के राशि परिवर्तन से लाभकारी साबित हो सकता है। लेकिन साल के मध्य में आते-आते दिक्कतें बढ़ सकती हैं। साल 2020 में इस राशि पर शनि साढ़े साती शुरू हो रही है। शनि आपकी राशि के 12वें स्थान पर बैठेगा जो धन खर्च की ओर संकेत कर रहा है। शारीरिक कष्ट भी हो सकते हैं।

05:01 (IST)31 Dec 2019
शनि साढ़े साती का मकर राशि पर दुष्प्रभाव

मकर राशि वालों के लिए भी साल 2020 में शनि साढ़े साती का प्रभाव रहेगा। इसकी वजह से इस राशि के जातकों को कई तरह की मुसीबतें झेलनी पड़ सकती हैं। खर्चों में इजाफा हो सकता है। वर्ष कुंडली 2020 में मकर राशि से 12वें स्थान पर पांच ग्रह साथ आ रहे हैं जो कष्टदायी संकेत है। वहीं शनि जब राशि परिवर्तन कर लेगा तब आपको इसके अच्छे परिणाम भी मिल सकते हैं। मई में दुश्मनों से सावधान रहना होगा।

04:44 (IST)31 Dec 2019
कर्क वालों के लिए बन रहा विपरीत राजयोग

साल 2020 में जनवरी में शनि अपनी राशि परिवर्तन के साथ कर्क राशि के जातकों को भी प्रभावित करेंगे। इनके लिए नया साल मिला जुला ही होगा। सक्सेस के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। सेहत को लेकर सचेत रहें। भाग्य से नुकसान ही होगा फायदा कम। हालांकि वर्ष की कुंडली ये दर्शा रही है कि कड़ी मेहनत पर सफलता जरूर मिलेगी।

19:29 (IST)30 Dec 2019
साल 2020 में क्या होगा अच्छा क्या हो सकता है बुरा यहां जानिए

साल 2020 का आरम्भ ही कन्या लग्न और कुंभ राशि में हो रहा है। साल 2020 की कुंडली पर नजर डालें तो लग्न स्वामी बुध राशि स्वामी शनि के साथ केंद्र में स्थापित हैं। सूर्य केतु और गुरु भी साथ में मौजूद हैं। कुल मिलाकर इस साल के लग्न और राशि स्वामी लग्न से सुख भाव में सूर्य, गुरु व केतु के साथ पंचग्रही योग बना रहे हैं। आइए जानते हैं कि आपकी राशि पर ग्रहों के प्रभाव और स्थान परिवर्तन से क्या असर होने वाला है...

18:41 (IST)30 Dec 2019
Love Rashifal 2020: कर्क राशि वालों के लिए बातें

कर्क- इस वर्ष लाइफ पार्टनर का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। अविवाहित जातक जो रिलेशनशिप में हैं उनके रिश्ते में मजबूती आयेगी। प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। मई से सितंबर तक का समय लव लाइफ के लिए तनाव भरा रह सकता है।

18:22 (IST)30 Dec 2019
Numerology (Rashifal) 2020: मूलांक से अपना वार्षिक राशिफल 2020:

मूलांक 1: ये साल आपके लिए काफी खुशनुमा रहने वाला है। इस अंक के स्वामी सूर्य हैं। आपके लिए साल की शुरुआत जोश से भरी होगी। लेकिन शुरुआत के 3 महीने निकल जाने के बाद आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी वाणी पर खास संयम रखने की जरूरत पड़ेगी।

18:04 (IST)30 Dec 2019
Mesh Rashi 2020, Rashifal: मेष राशि वालों से जुड़ी जरूरी बातें

वित्त राशिफल (Finance Horoscope 2020): 2020 वित्त राशिफल के अनुसार आपकी आर्थिक स्थिति नये साल में मजबूत रहने की संभावना है। नौकरी करने वालों की आय बढ़ सकती हैं। नई जॉब के ऑफर मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। नये साल की पहली तिमाही आपके लिए अच्छे संकेत दे रही है। सितंबर में राहु के राशि परिवर्तन के साथ वित्त स्थिति थोड़ी बिगड़ सकती है।

17:45 (IST)30 Dec 2019
Rahu Gochar (Transit) 2020: साल 2020: कर्क राशि वालों पर राहु का प्रभाव

राहु का राशि परिवर्तन आपके करियर के लिए शानदार साबित होने वाला है। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। रूका हुआ पैसा वापस आ सकता है। वैवाहिक जीवन भी अच्छा व्यतीत होगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।

17:21 (IST)30 Dec 2019
Health Rashifal 2020: वृष राशि वालों के लिए खास बात

इस राशि के जातक नये साल में अपनी सेहत पर खास ध्यान देने वाले हैं। ऑफिस में काम का बोझ बढ़ने के कारण मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। जिसे आप व्यायाम और योग के माध्यम से दूर कर सकते हैं। पिता की सेहत बिगड़ सकती है। 50 से ज्यादा उम्र वाले जातक अपना नियमित चेकअप जरूर करा लें।