Mahabhagya Rajyog In Kundli : ज्योतिष शास्त्र मुताबिक व्यक्ति की जन्मकुंडली में कुछ ऐसे शुभ योग और राजयोग होते हैं, जो व्यक्ति फर्श से अर्श तक ले जाते हैं। साथ ही व्यक्ति को सभी सुख- सुविधाओं की प्राप्ति होती है। वहीं व्यक्ति जीवनभर अति धनवान होते हैं। वहीं यहां हम बात करने जा रहे हैं महाभाग्य राजयोग के बारे में, ऐसे लोग अपने जीवन में उच्च पदों पर आसीन होते हैं। जीवन में सुख, समृद्धि, भौतिक भोगविलास और भाग्य का पूरा साथ मिलता है। आइए जानते हैं इस राजयोग के बारे में…
कुंडली में ऐसे बनता है महाभाग्य राजयोग
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कुंडली में महाभाग्य राजयोग का तब बनता है जब व्यक्ति की लग्न, सूर्य और चंद्रमा विषम राशियों में मौजूद हो। यह योग स्त्रियों और पुरुषों में अलग-अलग नियमों के अनुसार बनता है और इसके अलावा जातक या जातिका के जन्म के समय को भी देखा जाता है कि जन्म दिन के समय हुआ है या रात्रि के समय। वहीं अगर किसी पुरुष की जन्मपत्री में लग्न, सूर्य या चंद्रमा विषम राशि में बने तो कुंडली में महाभाग्य राजयोग बनता है। विषम राशियां यानी मेष, मिथुन, सिंह, तुला, धनु और कुंभ राशि। वहीं अगर किसी स्त्री की जन्मकुंडली में लग्न, सूर्य और चंद्रमा सम राशि में यानी वृषभ, कर्क, कन्या, वृश्चिक, मकर और मीन राशि में हो तो महाभाग्य राजयोग बनता है।
समाज में मिलता है मान- सम्मान और प्रतिष्ठा
ऐसे व्यक्ति बहुत धनवान, पराक्रमी और प्रभावशाली होता है। इन जातकों के शत्रु इन पर काफी भी हावी नहीं हो पाते हैं। ऐसा व्यक्ति राजनीति में भी बड़ा पद पाता है और समाज में लोकप्रिय होता है। साथ ही उसको खूब सम्मान मिलता है। ये लोग दूरदर्शी सोच के होते हैं। वहीं कुंडली में महाभाग्य योग बनने से समाज और परिवार में जातक का मान-सम्मान, पद और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है।
साथ ही भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ साथ ही इन लोगों के अंदर गजब के सोचने की क्षमता होती है। ये लोग जीवन में खूब संपत्ति प्राप्त करते हैं। वहीं जिन स्त्रियों की कुंडली में यह राजयोग बनता है वह बहुत भी भाग्यशाली, चरित्रवान और सभ्य होती हैं। साथ ही भाग्यशाली होती हैं। वहीं पति और ससुराल के लिए लकी होती हैं।