Sun Planet Transit In Tula: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके अपनी नीच और उच्च राशि में भ्रमण करते हैं, जिससे कई शुभ और अशुभ योग का निर्माण होता है। आपको बता दें कि सूर्य देव 18 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे नीचभंग राजयोग बनने जा रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए नीचभंग राजयोग लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से धनभाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। वहीं आपको पैसा, पद और प्रतिष्‍ठा सभी का लाभ मिलेगा। समाज में लोगों के बीच में आपका मान सम्‍मान बढ़ेगा। साथ ही आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग आपसे इंप्रेस होंगे। वहीं व्यापारियों को फंसा हुआ धन मिल सकता है। 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

नीचभंग राजयोग का बनना धनु राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के इनकम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके आय के नए- नए स्त्रोत बनेंगे। साथ ही इनकम में बढ़ोतरी होगी। वहीं  धन में वृद्धि होगी और भाग्‍य का साथ मिलेगा। साथ ही जॉब और व्यापार में आपके लिए कई शानदार मौके उपलब्‍ध होंगे और आपको पर्सनल लाइफ में भी सुकून मिलेगा। वहीं सूर्य देव आपकी राशि से नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं, जो शुभ साबित होगी।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए नीचभंग राजयोग का बनना किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से कर्म भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस सयम आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। वहीं इस दौरान आपका आत्‍मविश्‍वास बढ़ेगा और आपकी मेहनत रंग लाएगी। जीवन के हर क्षेत्र में आपको बेहतरीन मुकाम हासिल होगा। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। साथ ही व्यापारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल