Rahu And Ketu Gochar: वैदिक ज्योतिष अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो उसका प्रभाव मानव जीवन पर देखने को मिलता है। साथ ही यह परिवर्तन किसी के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि मायावी ग्रह राहु और केतु 30 अक्टूबर को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। राहु मेष राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। तो वहीं केतु तुला राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इसलिए इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियांं ऐसी हैं, जिनको अगले 1 साल सालधान रहना चाहिए। मतलब इन लोगों को धनहानि और सेहत खराब के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए राहु ग्रह का गोचर नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको मानसिक तनाव हो सकता है। मतलब छोटी- छोटी बातों पर आप गुस्सा कर सकते हैं। साथ ही सेहत खराब के भी योग बन रहे हैं, जिससे धन की हानि हो सकती है। वहीं शादीशुदा लोगों का जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। इसलिए वाद- विवाद से बचें। वहीं इस समय पार्टनरशिप के व्यापार में संभलकर चलें और नए निवेश से बचें। वहीं आप पर शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है। इसलिए आप लोगों का स्वास्थ्य़ भी खराब हो सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
राहु और केतु का राशि परिवर्तन आप लोगों को प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि केतु ग्रह आपकी राशि से लग्न स्थान में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही किसी बात को लेकर डिप्रेशन हो सकता है। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं, उनको दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सूझबूझ से काम लें। वहीं इस समय आप धन का निवेश करने से बचें। साथ ही वाहन सावधानी से चलाएं, क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं। वहीं इस समय व्यापारियों का व्यापार थोड़ा मंदा चलेगा। पार्टनरशिप के काम में नुकसान हो सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए राहु और केतु का गोचर हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि केतु आपकी राशि से धन भाव तो राहु अष्टम भाव में भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपको धन की हानि हो सकती है। साथ ही आपको इस समय वाणी पर संयम रखना चाहिए। अन्यता आपका किसी के साथ झगड़ा हो सकता है। साथ ही अष्टम भाव में केतु होने से आपकी सेहत खराब हो सकती है। कोई पुराना रोग उभर सकता है। गुप्त रोग होने के योग हैं। वहीं इस समय आपको धन उधार नहीं देना चाहिए, अन्यथा धन फंस सकता है।