PM Modi Birthday Narendra Modi Horoscope: पीएम मोदी 7 अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात के सीएम बने थे और 2 बार भारत के प्रधानमंत्री के पद को हासिल किया है। वहीं अब लोकसभा चुनाव साल 2024 में हैं। जिसको लेकर विपक्ष ने भी कमर कस ली है और बीजेपी के खिलाफ सभी विपक्षी दल एक हो गए हैं और उन्होंने एक गठबंधन बनाया है। जिसका नाम इंडिया है। ऐसे में साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की चिंता थोड़ी बढ़ गई है। 

वहीं आज पीएम मोदी का 73वां जन्मदिन है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि ज्योतिष के अनुसार पीएम मोदी साल 2024 में भाऱत के प्रधानमंत्री बन पाएंगे या नहीं। आइए जानते हैं क्या कहती है पीएम मोदी की जन्मकुंडली…

क्या कहते हैं पीएम मोदी के सितारे 

भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी का जन्म 17 सितंबर 1950 को दोपहर अभिजीत मुहूर्त में 12 बजकर 9 मिनिट पर गुजरात के वडनगर में हुआ था। वहीं लग्न कुंडली के अनुसार मोदी जी की कुंडली वृश्चिक लग्न की है और इनकी कुंडली के स्वामी मंगल देव है। मोदी जी की लग्न व जन्म राशि वृश्चिक ही है। जो एक अच्छा संयोग है। वहीं जन्मकुंडली में लग्नेश मंगल नवमेश चंद्रमा के साथ विराजमान हैं। इसलिए जैसे ही पीएम मोदी की कुंडली में चंद्रमा की दशा शुरू हुई। उसके बाद ही वह राजनीति में चमकने लगे। साथ ही उनका वर्चस्व पार्टी में बढ़ने लगा। 

शुक्र की दशा में बने मुख्यमंत्री

पीएम मोदी की जन्मकुंडली में शुक्र राज्य प्राप्ती के दशम (कर्म) भाव में स्थित हैं। साथ ही शुक्र की दशा में वे 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के 14वें मुख्यमंत्री बने। साथ ही उस समय बुध की अंतर्दशा थी। बुध दशमेश सूर्य के साथ अपनी उच्च राशि में एकादश भाव में बैठे हैं। इसी बुध की अंतर्दशा में वे दोबारा साल 2002 में सीएम बने।

यह शुभ योग स्थित हैं पीएम मोदी की कुंडली में

ज्योतिष अनुसार पीएम मोदी की कुंडली में मंगल व चंद्रमा लग्न में विराजमान हैं, जहां मंगल देव रोचक नाम का पंच महापुरुष योग बनाकर विराजमान हैं। साथ ही चंद्रमा के साथ नीच भंग राजयोग भी बनाते हैं। वहीं पीएम मोदी की जन्मकुंडली में एकादश स्थान में सूर्य व बुध की युति है। जिससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण हुआ है। इसलिए पीएम मोदी हमेशा एक लोक्रप्रिय नेता रहेंगे। साथ ही वह हमेशा मान- सम्मान को प्राप्त करेंगे। वहीं कुंडली में मंगल देव छठे व पहले घर के स्वामी है और वह लग्न में बैठे हैं इसलिए दुश्मन कभी भी इनसे जीत नहीं पाएंगे।

क्या तीसरी बार प्रधानंत्री बनेंगे मोदी?

अगर हम पीएम मोदी के आने वाले समय मतलब खासकर साल 2024 की बात करें। तो ज्योतिष अनुसार पीएम मोदी पर मई 2023 से मंगल में बृहस्पति की अंतर्दशा 21 अप्रैल 2024 तक चलेगी। मंगल की महादशा 29 नवंबर 2021 से 29 नवंबर 2028 तक रहेगी। ऐसे में मंगल और गुरु का आपस में मित्रता का भाव है। इसलिए इसलिए मोदी जी चुनाव में शानदार जीत हासिल कर सकते हैं।। साथ ही वह एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे। लेकिन मोदीजी शायद साल 2014 और साल 2019 जैसा करिश्मा शायद ही कर पाएं। मतलब बीजेपी को 2014 और 2019 की तरह बड़ी जीत मुश्किल से ही मिल पाए। वहीं अप्रैल 2024 से जून 2025 तक मोदी जी देश हित में बड़े फैसले ले सकते हैं। जून 2025 से मैं 2026 तक पीएम मोदी जी की सेहत में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल