Planet Transit in January 2023: पंचांग के अनुसार जनवरी में शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेगा और सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। वहीं शुक्र 22 जनवरी को कुंभ राशि में गोचर करेगा। मंगल 12 जनवरी को अपनी गति बदलेगा और बुध 18 जनवरी को वक्री होगा। ग्रहों की यह चाल इन राशि के जातकों के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती है। आइए जानते हैं कि किन ग्रहों की चाल (Grah Gochar Impact 2023) बदलने वाली है-

बृहस्पति गोचर | Jupitar Transit 2023

24 नवंबर को गुरु यानी बृहस्पति ग्रह 22 अप्रैल 2023 को सुबह 04 बजकर 36 मिनट पर वक्री होकर अपनी ही राशि मीन में रहेगा। इसके बाद 2023 में मेष राशि में प्रवेश करेंगे। 29 जुलाई से गुरु यानी बृहस्पति मीन राशि में वक्री थे। अब 24 नवंबर 2022 को सुबह करीब 04 बजकर 36 मिनट पर गुरु ग्रह अपनी ही मीन राशि में गोचर करेगा। बृहस्पति अगले वर्ष 21 अप्रैल 2023 को रात्रि में ही 08 बजकर 43 मिनट पर मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करेंगे।

शनि गोचर | Satrun Transit 2023

शनि पहले से ही मकर राशि में गोचर कर रहा है। इस राशि में 17 जनवरी 2023 को परिवर्तन होगा। लेकिन यह 03 फरवरी को शनि के कुम्भ राशि में प्रवेश करने के बाद ही अस्त होगा।

Astrology: कुंभ राशि में शनिदेव कर रहे हैं प्रवेश, 2023 में इन राशियों की चमक सकता है भाग्य; देखें VIDEO

राहु और केतु गोचर | Rahu-Ketu Transit 2023

राहु ग्रह पहले से ही मेष राशि में मौजूद है। 30 अक्टूबर 2023 को राशि परिवर्तन करेंगे। केतु ग्रह पहले से ही तुला राशि में मौजूद है। 30 अक्टूबर 2023 को राशि परिवर्तन करेंगे।

शुक्र गोचर | Venus Transit 2023

शुक्र 5 दिसंबर 2022 दिन सोमवार को 05:39 बजे धनु राशि में गोचर करेगा और फिर 29 दिसंबर को 03:45 बजे मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद अगले साल इनका राशि परिवर्तन होगा।

मंगल गोचर | Mars Transit 2023

मंगल ने 13 नवंबर को वक्री अवस्था में दोपहर 01 बजकर 32 मिनट पर वृष राशि में प्रवेश किया। इसके बाद अगले वर्ष 13 मार्च 2023, सोमवार को मिथुन राशि में 05:33 पर प्रवेश करेंगे।

बुध गोचर | Mercury Transit 2023

बुध का धनु राशि में परिवर्तन 3 दिसंबर 2022 को प्रात:काल 06:34 बजे और उसके बाद 28 दिसंबर को प्रातः 04:05 बजे मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद बुध वक्री होकर 31 दिसंबर को 12 बजकर 58 मिनट पर पुनः धनु राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद अगले साल इनका राशि परिवर्तन होगा।

सूर्य गोचर | Sun Transit 2023

16 दिसंबर 2022 दिन शुक्रवार को सुबह 09 बजकर 38 मिनट पर सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद अगले साल इनका राशि परिवर्तन होगा।

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023