Pitru Kavach Benefits: पंचांग के अनुसार हर साल पितृपक्ष आता है। यह पक्ष 15 दिनों तक का होता है। इस दौरान पितृों के निमित्त तर्पण और श्राद्ध किया जाता है। आपको बता दें कि पितृपक्ष 29 सितंबर से शुरू हो चुकी है, जो 14 अक्टूबर तक चलेगा। वहीं 14 अक्टूबर को ही पितृ अमावस्या है। पितृ अमावस्या पर उन लोगों का तर्पण और श्राद्ध किया जाता है। जिन लोगों की मृत्यु तिथि पता नहीं होती है या किसी कारण वश आप श्राद्ध- तर्पण नहीं कर पाएं तो आप इस दिन कर सकते हैं। वहीं पितृ अमावस्या पर पितृ कवच का पाठ करना बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि जो लोग इसका पाठ करते हैं उनके पितृ काफी प्रसन्न होते हैं साथ ही वंश वृद्धि का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। साथ ही जिन लोगों की कुंडली में पितृ दोष है, उन लोगों को भी पितृ कवच का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से उनको पितृ दोष से मुक्ति मिल सकती है…
पितृ कवच
कृणुष्व पाजः प्रसितिम् न पृथ्वीम् याही राजेव अमवान् इभेन।
तृष्वीम् अनु प्रसितिम् द्रूणानो अस्ता असि विध्य रक्षसः तपिष्ठैः॥
तव भ्रमासऽ आशुया पतन्त्यनु स्पृश धृषता शोशुचानः।
तपूंष्यग्ने जुह्वा पतंगान् सन्दितो विसृज विष्व-गुल्काः॥
प्रति स्पशो विसृज तूर्णितमो भवा पायु-र्विशोऽ अस्या अदब्धः।
यो ना दूरेऽ अघशंसो योऽ अन्त्यग्ने माकिष्टे व्यथिरा दधर्षीत्॥
उदग्ने तिष्ठ प्रत्या-तनुष्व न्यमित्रान् ऽओषतात् तिग्महेते।
यो नोऽ अरातिम् समिधान चक्रे नीचा तं धक्ष्यत सं न शुष्कम्॥
ऊर्ध्वो भव प्रति विध्याधि अस्मत् आविः कृणुष्व दैव्यान्यग्ने।
अव स्थिरा तनुहि यातु-जूनाम् जामिम् अजामिम् प्रमृणीहि शत्रून्।
अग्नेष्ट्वा तेजसा सादयामि॥
सर्व पितृ अमावस्या तिथि 2023 (Sarva Pitru Amavasya 2023 Tithi)
पंचांग के मुताबिक इस साल आश्विन कृष्ण अमावस्या की तिथि 13 अक्टूबर को रात 09 बजकर 50 मिनट से शुरू होगी और इस तिथि की समाप्ति 14 अक्टूबर दिन शनिवार को रात 11 बजकर 24 मिनट पर होगी। वहीं उदयातिथि के अनुसार सर्व पितृ अमावस्या 14 को मनाई जाएगी।
इस दिन श्राद्ध करने का समय
पंचांग के अनुसार पितृ अमावस्या पर पितरों का श्राद्ध सबह 11 बजकर 44 से शुरू हो रहा है, जो दोपहर 3 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। वहीं कुतुप- रोहिना मुहूर्त का समय ये है…
कुतुप मुहूर्त का समय- सुबह 11 बजकर 43 मिनट से शुरू हो रहा है, जो 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।
रोहिना मुहूर्त का समय- दोपहर 12 बजकर 31 मिनट से शुरू होकर 01 बजकर 15 मिनट तक रहेगा।