Pawan Singh Ke Bhakti Gana Bhojupri: भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह का इन दिनों ‘मेरे मरद महोदय जी’ (Mere Marad Mohaday Ji) गाना काफी पसंद किया जा रहा है। इनके गाने यूट्यूब पर आते ही धमाल मचा देते हैं। पवन सिंह अपने फिल्मी गानों ही नहीं बल्कि भक्ति गानों के लिए भी जाने जाते हैं। शिवरात्रि, नवरात्रि, जन्माष्टमी, होली जैसे बड़े त्योहारों पर भोजपुरी इंडस्ट्री की तरफ से इनके कई गाने रिलीज किये गये। जिनके व्यूज करोड़ों में हैं। आप भी देखिए इनके हिट भक्ति गीत…
पवन सिंह का अक्षरा सिंह के साथ नवरात्रि के दिनों में आया ‘ललकी चुनरिया ओढ़ के’ गाना सबसे ज्यादा पसंद किया गया। इस गाने को यूट्यूब पर 6 करोड़ के करीब व्यूज मिल चुके हैं। गाने के लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे हैं। म्यूजिक डायरेक्टर छोटे बाबा हैं।
इसके बाद दूसरे नंबर पर जो गाना सबसे ज्यादा पसंद किया गया वो है ‘सुन रे सुगनीयां’ इस गाने में पवन सिंह अक्षरा सिंह को मनाते हुए नजर आ रहे हैं। नवरात्रि के त्योहार पर ये गीत रिलीज किया गया था। पवन सिंह और अक्षरा सिंह के द्वारा गाये गये इस गीत को यूट्यूब पर करीब 4 करोड़ बार देखा जा चुका है। गाने के लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे हैं।
पवन सिंह का ‘मेले घूमने आनी’ सॉन्ग भी काफी पसंद किया गया। इस गाने में पवन सिंह का साथ प्रियंका सिंह ने दिया है। इस भक्ति गीत को यूट्यूब पर 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा और सुना जा चुका है। इस गीत के लिरिक्स अरुण बिहारी ने लिखे हैं। म्यूजिक छोटे बाबा ने डायरेक्ट किया है।
‘दुर्गा पूजा के चंदा 251’ गीत को यूट्यूब पर 3 करोड़ के आस पास व्यूज मिल चुके हैं। पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने ये गाना मिलकर गाया है। इसके लिरिक्स आजाद सिंह और श्याम देहाती ने लिखे हैं।
पवन सिंह का ‘मईया के आरती उतारो रे’ बेहद ही खूबसूरत सॉन्ग है। इस गाने में पवन सिंह मां की भक्ति में रंगे नजर आ रहे हैं।
2020 का वार्षिक राशिफल देखें यहां…
मेष (Aries ) | वृषभ (Taurus) | मिथुन (Gemini) | कर्क (Cancer) | सिंह (Leo) | कन्या (Virgo) | तुला (Libra) | वृश्चिक (Scorpio) | धनु (Sagittarius) | मकर (Capricorn) | कुंभ (Aquarius) | मीन (Pisces)
