Horoscope 2020, Festivals And Bank Holidays in 2020: साल 2020 की शुरुआत बुधवार के दिन हो रही है। इस दौरान लग्न कन्या और चंद्र राशि कुंभ रहेगी। सूर्य धनु राशि में विराजमान रहेंगे। जो 14 जनवरी को धनु से मकर राशि में चले जायेंगे और 24 जनवरी को शनि भी अपनी राशि बदलेंगे जहां सूर्य की पहले से मौजूदगी रहेगी। इन दोनों ग्रहों की युति का सभी राशियों पर खास प्रभाव पड़ेगा। इसके बाद 7 फरवरी को मंगल का भी राशि परिवर्तन होगा।

जनवरी 2020: किस राशि की बदलेगी किस्मत? किसको होगी टेंशन..

पंचांग अनुसार साल की शुरुआत पंचक में हो रही है। साल के पहले दिन शुभ रवि योग रहेगा। जिसमें किये गये कार्य कभी असफल नहीं होते। रवि योग 1 जनवरी को सुबह 6 बजकर 36 मिनट से शुरू होगा और 2 जनवरी को सुबह 4 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। इस साल कुल 6 ग्रहण पड़ेंगे जिसमें 4 चंद्र ग्रहण और 2 सूर्य ग्रहण होंगे। 10 जनवरी को पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है जो भारत में नहीं दिखाई देगा। दूसरा चंद्र ग्रहण 5 जून को, तीसरा 5 जुलाई को और चौथा 30 नवंबर को लगेगा। इसी के साथ पहला सूर्य ग्रहण 21 जून को दूसरा 14 दिसंबर को लगेगा।

नये साल की दूसरी तारीख को गुरु गोबिन्द सिंह जयंती मनाई जायेगी और हिंदुओं के त्योहारों की शुरुआत पौष पुत्रदा एकादशी से होगी जो इस बार 6 जनवरी को पड़ रही है। इसके बाद मकर संक्रांति, लोहड़ी, संकष्टी चतुर्थी, बसंत पंचमी और अन्य त्योहार मनाये जायेंगे। साल 2020 का राशिफल, सभी व्रत त्योहार, ग्रहों की चाल, पंचांग और अन्य जानकारी जानने के लिए बने रहिए हमारे इस ब्लॉग पर…

आने वाला साल 2020 कैसा होगा? जानिए अपनी राशि के अनुसार वार्षिक फल:

मेष (Aries ) | वृषभ (Taurus) | मिथुन (Gemini) | कर्क (Cancer) | सिंह (Leo) | कन्या (Virgo) | तुला (Libra) | वृश्चिक (Scorpio) | धनु (Sagittarius) | मकर (Capricorn) | कुंभ (Aquarius) | मीन (Pisces)

Live Blog

14:56 (IST)01 Jan 2020
Shani Gochar 2020: शनि का राशि परिवर्तन...

ज्योतिष अनुसार शनि का राशि परिवर्तन एक महत्वपूर्ण घटना मानी गई है। क्योंकि इसका कुछ न कुछ असर सभी राशि के लोगों पर पड़ता है। करीब ढाई साल के बाद साल 2020 में 24 जनवरी को शनि धनु राशि से मकर राशि में चले जायेंगे। शनि के राशि परिवर्तन के साथ ही कुछ राशियों पर से शनि के बुरे प्रभाव खत्म हो जायेंगे तो कुछ राशि वालों पर शनि का प्रकोप रहेगा। ज्योतिष शास्त्र अनुसार शनि का बुरा या अच्छा प्रभाव शनि की आपकी कुंडली में क्या स्थिति है इस बात को देखकर पता चलता है। यहां अपनी राशि से जानिए शनि गोचर का आपके ऊपर क्या प्रभाव पड़ेगा।

14:23 (IST)01 Jan 2020
2020 Rashifal: 2020 में राहु का किन राशियों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव...

23 सितंबर 2020 को राहु का राशि परिवर्तन होगा। साल की शुरुआत से लेकर इस तारीख तक राहु मिथुन राशि में गोचर करेगा और इसके बाद से वृषभ राशि में चला जायेगा। वैदिक ज्योतिष के अनुसार राहु का कोई भौतिक अस्तित्व नहीं है फिर भी मानव जीवन में इसका सबसे ज्यादा असर पड़ता है। कहा जाता है कि राहु अगर बिगड़ जाये तो ये जातक को मानसिक और शारीरिक दोनों ही कष्ट देता है। जानिए साल 2020 में किन राशियों पर राहु का नकारात्मक प्रभाव पड़ता दिखाई दे रहा है…

13:50 (IST)01 Jan 2020
2020 Horoscope: नये साल की लकी राशियां...

नये साल के आने का सभी को बेसब्री से इंतजार है। इसी के साथ लोगों में ये जानने की भी उत्सुक्ता है कि उनके लिए नव वर्ष 2020 कैसा रहेगा। वर्ष की शुरुआत कन्या लग्न और कुंभ राशि में हो रही है। वर्ष कुंडली में लग्न स्वामी बुध राशि स्वामी शनि के साथ केंद्र में स्थित है। इसके साथ ही सूर्य, केतु और गुरु भी यहां उपस्थित है। इस प्रकार से राशि स्वामी लग्न से सुख भाव में सूर्य, गुरु, केतु के साथ पंचग्रही योग बना रहे हैं। वर्ष 2020 में ग्रहों की दशा को देखते हुए जानिए किन राशि वालों के लिए ये साल लकी साबित होगा। 2020 Lucky Zodiac Sign

13:11 (IST)01 Jan 2020
2020 Lucky Zodiac Sign: नया साल किन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ, जानिए...

नये साल के आने का सभी को बेसब्री से इंतजार है। इसी के साथ लोगों में ये जानने की भी उत्सुक्ता है कि उनके लिए नव वर्ष 2020 कैसा रहेगा। वर्ष की शुरुआत कन्या लग्न और कुंभ राशि में हो रही है। वर्ष कुंडली में लग्न स्वामी बुध राशि स्वामी शनि के साथ केंद्र में स्थित है। इसके साथ ही सूर्य, केतु और गुरु भी यहां उपस्थित है। इस प्रकार से राशि स्वामी लग्न से सुख भाव में सूर्य, गुरु, केतु के साथ पंचग्रही योग बना रहे हैं। वर्ष 2020 में ग्रहों की दशा को देखते हुए जानिए किन राशि वालों के लिए ये साल लकी साबित होगा। Lucky Rashi In 2020

12:49 (IST)01 Jan 2020
New Year 2020 Tips: नया साल बनाएं शुभ, घर में लाएं ये फेंगशुई और वास्तु के सामान

हर कोई अपना नया साल बेहतर बनाना चाहता है। क्योंकि नव वर्ष लेकर के आता है नई उम्मीद, नये सपने और इन उम्मीदों को पूरा करने के लिए जरूरत होती है कड़ी मेहनत करने की। नये साल में आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिले इसके लिए फेंगशुई और वास्तु के कुछ टिप्स बताए जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने आस पास के माहौल को सकारात्मक बना सकते हैं…Vastu Tips For New Year

12:24 (IST)01 Jan 2020
2020 Wedding Dates: 2020 में शादी ब्याह के मुहूर्त यहां देखें...

शादी के इच्छुक लोगों के लिए नये साल में विवाह के कई शुभ मुहूर्त पड़ रहे हैं। 14 जनवरी को खरमास की समाप्ति के साथ ही मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जायेंगे। अगर आप विवाह योग्य हैं और आपकी कुंडली में सप्तम भाव शुभ अवस्था में है तो साल 2020 में आपकी शादी होने के प्रबल आसार हैं। नये साल में फरवरी और मई में सबसे ज्यादा विवाह के शुभ मुहूर्त रहेंगे। देखिए साल 2020 में शादी ब्याह के लिए सभी शुभ मुहूर्त…

11:52 (IST)01 Jan 2020
Mangal Rashi Parivartan 2020 Effects On Rashi: मंगल का राशि गोचर 2020

साल 2020 में 8 फरवरी को मंगल अपना राशि परिवर्तन करेगा। इस दौरान मंगल वृश्चिक राशि छोड़ धनु राशि में चला जायेगा। धनु राशि के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं और इस राशि में मंगल 22 मार्च 2020 तक विराजमान रहेंगे। गुरु मंगल का मित्र ग्रह है इसलिए लोगों को मंगल के राशि गोचर से सकारात्मक फल प्राप्त होंगे। मंगल के राशि गोचर का क्या पड़ेगा असर

11:18 (IST)01 Jan 2020
January Festivals 2020 In India: जनवरी के सभी व्रत और त्योहार...

नये साल का पहला महीना होता है जनवरी और इस महीने में कई व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं। इस माह का सबसे पहला त्योहार पुत्रदा एकादशी है। इस दिन व्रत संतान की प्राप्त के लिए व्रत रखा जाता है। इसे पौष पुत्रदा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा जनवरी के महीने में ही लोहड़ी, पोंगल, मकर संक्रांति और बसंत पंचमी भी पड़ने वाली है। जानिए इन सभी त्योहारों की तारीख और मुहूर्त…

10:55 (IST)01 Jan 2020
सूर्यग्रहण 2020 (Solar Eclipse/Surya Grahan 2020): जानिए नये साल में कितने सूर्य ग्रहण लगेंगे...

पहला सूर्य ग्रहण 2020: साल 2020 में कुल मिलाकर दो सूर्य ग्रहण लगेगा। पहला सूर्य ग्रहण 21 जून को लगेगा। जिसे भारत समेत अमेरिका, पूर्वी यूरोप, दक्षिणी यूरोप और अफ्रीका में देखा जा सकेगा। दूसरा सूर्य ग्रहण 2020: साल 2020 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को लगेगा। इस सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। इसे प्रशांत महासागर के क्षेत्रों में देखा जा सकेगा।

10:32 (IST)01 Jan 2020
2020 Panchang, Holi, Diwali, Maha Shivratri, Dussehra, Navrati, Ram Navami, Makar Sankranti Puja Shubh Muhurat: साल 2020 का पूरा पंचांग देखें यहां...

हिंदू धर्म के लोग किसी भी शुभ काम की शुरुआत पंचांग देखकर करते हैं। इसकी मदद से ग्रहों की चाल, नक्षत्र, तिथि, राहुकाल और सभी शुभ अशुभ मुहूर्तों की जानकारी हासिल हो जाती है। विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश समेत कई मांगलिक कार्यों के लिए पंचांग देखना जरूरी होता है। क्योंकि ऐसी धार्मिक मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में किसी भी काम को करने से सफलता मिलने के ज्यादा आसार रहते हैं। साल 2020 का पंचांग 

10:15 (IST)01 Jan 2020
Saturn Transit (Shani Gochar) 2020 Effects On All Zodiac Sign People: शनि का राशि परिर्वतन

शनि हर ढाई साल में राशि परिवर्तन करते हैं। इस बार शनि का राशि परिवर्तन साल 2020 की शुरुआत में होने जा रहा है। शनि 24 जनवरी को धनु से मकर राशि में चले जायेंगे। ज्योतिष में शनि का राशि गोचर काफी अहम माना जाता है। क्योंकि इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। शनि के राशि बदलते ही कुछ राशि वालों के कष्ट बढ़ जायेंगे। तो कुछ को शनि के प्रकोप से मुक्ति मिल जायेगी। जानिए शनि का राशि परिवर्तन किन राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है।

09:54 (IST)01 Jan 2020
Career Rashifal, 1 January 2020 Horoscope: आज का दिन आपके करियर के लिए कैसा रहने वाला है जानिए...

आज से नये साल की शुरुआत हो चुकी है। नये साल का पहला दिन हर कोई अच्छे से अच्छा बिताना चाहता है। खासकर लोगों को नये साल से करियर में तरक्की की उम्मीद होती है। यहां हम बात करेंगे कि साल का पहला दिन आपके करियर के लिए कैसा रहने वाला है, बिजनेस और नौकरी वालों के लिए आज के सितारे क्या परिणाम लेकर के आ रहे हैं। जानिए अपना 1 जनवरी 2020 का करियर राशिफल…

09:28 (IST)01 Jan 2020
January 2020 Monthly Rashifal, (January Monthly Horoscope), मासिक राशिफल जनवरी 2020: मेष राशि:

January 2020 Monthly Rashifal, (January Monthly Horoscope), मासिक राशिफल नवंबर 2020: मेष राशि: जनवरी में सूर्य का मकर राशि में गोचर मेष राशि के नौकरी करने वाले जातकों को मनचाही जगह पर स्थानांतरण या मनचाही नौकरी दिला सकता है, वहीं व्यवसाय करने वाले लोगों की अटकी हुई परियोजनाएं पूरी होंगी और लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए यह महीना सामान्य रहेगा। जानिए सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा जनवरी माह

09:17 (IST)01 Jan 2020
साल 2020 में पड़ेंगे 6 ग्रहण

सूर्य ग्रहण और चंद्रग्रहण एक प्रकार का खगोलीय घटनाक्रम है। जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आती है और इसकी छाया से जब चंद्रमा पूरी तरह ढक जाता है तो ऐसे में इसे चन्द्र ग्रहण कहा जाता है। वहीं जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आता है तो उसे सूर्य ग्रहण कहा जाता है। सूर्यग्रहण आमतौर पर अमावस्या को और चंद्र ग्रहण पूर्णिमा को लगता है। साल 2020 में कुल मिलाकर छह ग्रहण लगेंगे। जिसमें से चार चंद्रग्रहण और दो सूर्यग्रहण हैं। Click to Read Detail

08:41 (IST)01 Jan 2020
जानिए जनवरी का महीना किस राशि के लिए कैसा रहेगा

मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा ये साल, वो जितनी मेहनत करेंगे उसी अनुसार परिणाम मिलेंगे। इस माह काम की अधिकता की वजह से परिवार वालों को थोड़ा कम समय दे पाएंगे। प्रेम तथा वैवाहिक जीवन के लिए जनवरी का महीना शुभ रहेगा। वहीं आर्थिक रूप से भी यह महीना कई मायनों में बेहतरीन रहने वाला है। जनवरी का महीना सेहत के लिहाज़ से थोड़ा कष्टदायक रहेगा। रक्त संबंधित विकार होने और चोट आदि लगने की संभावना है।

मेष वार्षिक राशिफल 2020

07:28 (IST)01 Jan 2020
कैसा है साल 2020 का पंचांग

मकर संक्रांति से शुरू होने वाला पर्व जनवरी से लेकर दिवाली और छठ तक पूरे साल त्योहार और पर्व होते हैं। हिंदू धर्म में त्योहारों की अत्यधिक मान्यता है और उसे सही मुहूर्त में भी करने का खास ख्याल रखा जाता है। आइए जानते हैं साल 2020 में महत्वपूर्ण त्योहार का पंचांग कैसा है... Click Here to read More

07:18 (IST)01 Jan 2020
8 फरवरी को मंगल भी बदलेगा अपनी राशि

साल 2020 में 8 फरवरी को मंगल अपना राशि परिवर्तन करेगा। इस दौरान मंगल वृश्चिक राशि छोड़ धनु राशि में चला जायेगा। धनु राशि के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं और इस राशि में मंगल 22 मार्च 2020 तक विराजमान रहेंगे। गुरु मंगल का मित्र ग्रह है इसलिए लोगों को मंगल के राशि गोचर से सकारात्मक फल प्राप्त होंगे।

मंगल किस पर भारी रहेगा किस पर मेहरबान

05:25 (IST)01 Jan 2020
ढाई साल बाद शनि बदलेंगे राशि

शनि ग्रह हर ढाई साल पर राशि परिवर्तन करता है। शनि का राशि परिवर्तन नए साल 2020 की शुरुआत में ही होगा। 24 जनवरी को शनि धनु से मकर राशि में चले जायेंगे। ज्योतिष गणना के अनुसार शनि का राशि गोचर काफी महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि इसका असरी हर राशि पर पड़ता है।

जानिए आपकी राशि पर शनि की ढैय्या का क्या असर होगा

05:20 (IST)01 Jan 2020
जनवरी 2020 किस राशि की किस्मत बदलेगी किसको देगी तकलीफ

जनवरी में मेष राशि वालों को मनचाही जगह नौकरी मिलने की संभावना है। वहीं वृषभ राशि वालों की लव लाइफ अचानक 13 जनवरी के बाद से चमक जाएगी और उन्हें अपने प्यार में सफलता मिल सकती है। सिंह राशि वालों को अपनी सेहत का खास ख्याल जनवरी में रखना होगा...

जानिए जनवरी 2020 का पूरा राशिफल अपनी राशि के अनुसार

05:14 (IST)01 Jan 2020
जनवरी की छुट्टियां, महत्वपूर्व दिन और त्योहार: (January 2020 calendar, Tyohar)

  • 1 जनवरी, बुधवार - न्यू ईयर
  • 2 जनवरी, गुरुवार - गुरु गोविंद सिंह जयंती
  • 12 जनवरी, रविवार - नेशनल यूथ डे
  • 13 जनवरी सोमवार - लोहड़ी
  • 15 जनवरी, बुधवार - पोंगल , उत्तरायण , मकर संक्रांति
  • 17 जनवरी, शुक्रवार - विवेकानंद जयंती
  • 23 जनवरी, गुरुवार - सुभाषचंद्र बोस जयंती
  • 26 जनवरी, रविवार - गणतंत्र दिवस
  • 29 जनवरी, बुधवार - वसंत पंचमी
  • 30 जनवरी, गुरुवार - गांधी पुण्यतिथि