Mesh Rashifal 2020, Aries Horoscope (मेष राशिफल) 2020: मेष राशि के जातकों के लिए नया साल काफी खुशनुमा रहने के आसार दिखाई दे रहे हैं। भाग्य में वृद्धि होगी। हेल्थ की दृष्टि से भी ये साल काफी बेहतर साबित होगा। इस साल आपके साहस में वृद्धि होगी जिससे आप हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। विदेश जाने के भी प्रबल योग दिखाई दे रहे हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। पारिवारिक सुखों में भी वृद्धि के आसार हैं।

Mesh Rashi 2020: मेष वार्षिक राशिफल 2020 पढ़ें यहां

वित्त राशिफल (Finance Horoscope 2020): 2020 वित्त राशिफल के अनुसार आपकी आर्थिक स्थिति नये साल में मजबूत रहने की संभावना है। नौकरी करने वालों की आय बढ़ सकती हैं। नई जॉब के ऑफर मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। नये साल की पहली तिमाही आपके लिए अच्छे संकेत दे रही है। सितंबर में राहु के राशि परिवर्तन के साथ वित्त स्थिति थोड़ी बिगड़ सकती है। सभी राशियों का वित्त राशिफल 2020 देखिए यहां

करियर राशिफल (Career Horoscope 2020): करियर के लिहाज से ये साल शानदार साबित होगा। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। हालांकि जून के बाद से कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए इस दौरान नौकरी में विशेष ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी। सभी राशियों का करियर राशिफल 2020 देखिए यहां

स्वास्थ्य राशिफल (Health Horoscope 2020): नये साल में आपको स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। काम में व्यस्त रहने के चलते किसी गंभीर रोग की चपेट में आ सकते हैं। लेकिन अगर आप किसी बीमारी से लंबे समय से परेशान हैं तो नये साल में आपको इससे राहत मिल जायेगी। सभी राशियों का हेल्थ राशिफल पढ़ें यहां

लव राशिफल (Love Horoscope 2020): प्रेम संबंधों के लिहाज से नया साल काफी उत्तम रहने के आसार हैं। अविवाहित जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है। प्रेम विवाह के इच्छुक जातकों के लिए भी सकारात्मक दिखाई दे रहा है नया साल 2020। कार्यस्थल पर किसी से प्यार हो सकता है। सभी राशियों का लव राशिफल देखिए यहां

शनि का असर (Shani Transit 2020): नये साल में आपके ऊपर न तो शनि साढ़े साती रहेगी और न ही शनि की ढैय्या। शनि आपके लिए शुभ संकेत दे रहे हैं। आपको अपने करियर में सफलता हासिल होगी। सरकारी नौकरी मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। पढ़ें अपना पूरा राशिफल

[bc_video video_id=”5992789334001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

राहु का असर (Rahu Transit 2020): राहु के राशि परिवर्तन का आपके ऊपर शुभ असर पड़ता दिखाई दे रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। लेकिन वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पढ़ें पूरा राशिफल

मंगल का असर (Mars Transit 2020): इस राशि के जातकों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिलने के प्रबल आसार हैं। पढ़ें पूरा राशिफल

आने वाला साल 2020 कैसा होगा? जानिए अपनी राशि के अनुसार वार्षिक फल:

मेष (Aries ) | वृषभ (Taurus) | मिथुन (Gemini) | कर्क (Cancer) | सिंह (Leo) | कन्या (Virgo) | तुला (Libra) | वृश्चिक (Scorpio) | धनु (Sagittarius) | मकर (Capricorn) | कुंभ (Aquarius) | मीन (Pisces)