वैदिक ज्योतिष के मुताबिक आमतौर पर बुध 23 दिनों में ही एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश कर जाता है यानि कि बुध एक राशि में सिर्फ 23 दिनों तक ही रहता है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है, 25 अप्रैल को वृषभ राशि में गोचर करने के बाद बुध इसी राशि में तकरीबन 2 माह से भी अधिक दिनों तक इसी राशि में रहने वाला है।
इस दौरान बुध वक्री होंगे, फिर अस्त हो जाएंगे और फिर मार्गी होंगे और आखिर में जुलाई में जाकर यह अपना राशि परिवर्तन करेंगे। ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक एक ही राशि में दो महीने की अवधि से ज्यादा बुध का रहना राशियों के लिए के कई अहम परिवर्तन लाने वाला है। आइए जानते हैं किन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है।
बुध का गोचर यानि बुध का एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश कर जाना, लेकिन वर्ष 2022 के मई माह में बुध ग्रह वृषभ राशि में रहेगा इसी राशि में वक्री होगा फिर अस्त होगा फिर मार्गी होगा और फिर अंत में यह मिथुन राशि में गोचर कर जाएगा। आइए विस्तार से जानें:
ग्रह और राशि | परिवर्तन | दिन और समय |
वृषभ में बुध | गोचर | 25 अप्रैल, 2022 – सोमवार को 00:05 बजे |
वृषभ में बुध | वक्री | 10 मई, 2022 – मंगलवार को शाम 5:16 बजे |
वृषभ में बुध | अस्त | 13 मई, 2022 – शुक्रवार को सुबह 12:56 बजे |
वृषभ में बुध | मार्गी | 03 जून, 2022 – शुक्रवार को दोपहर 1:07 बजे |
मिथुन में बुध | गोचर | 2 जुलाई, 2022 – शुक्रवार को सुबह 9:40 बजे |
इन राशियों को रहना होगा सतर्क
वृषभ राशि: बुध के गोचर के कारण इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां हो सकती है, साथ ही इस अवधि के दौरान खर्चों में वृद्धि देखने को मिल सकती है जिससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल में भी आपको कुछ परेशानियों से दो चार होना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें।
कन्या राशि: इस अवधि के दौरान कन्या राशि के जातकों के पेशेवर जीवन में बॉस के साथ कुछ समस्या होने की आशंका बन रही है। साथ ही पारिवारिक रिश्तों में उठापटक की स्थिति हो सकती है। आर्थिक मामलों में किसी भी महत्वपूर्ण डील पर आंख बंद फैसला लेना आपके लिए परेशानी की वजह बन सकता है।
मकर राशि: आने वाले 68 दिनों तक मकर राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। व्यापारी वर्ग की बात करें तो जातकों को व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, साथ ही नुकसान और व्यापार विस्तार में बाधाओं की आशंका है।
मीन राशि: इस अवधि में व्यापारी जातकों के लिए कई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। साथ ही शादी शुदा जातकों को जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कुछ खटास का सामना करना पड़ सकता है। बिना सोचे-समझे धन खर्च के योग बनेंगे जिससे आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है।