Mangal Transit In Tula: वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति माना गया है। साथ ही मंगल ग्रह रक्त, भूमि, साहस, पराक्रम और ऊर्जा के कारक हैं। इसलिए जब भी मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं, तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आपको बता दें कि मंगल ग्रह ने 3 अक्टूबर को अपने मित्र शुक्र की स्वराशि तुला में प्रवेश कर लिया है और वो यहां 16 नवंबर तक स्थित रहेंगे। जिससे 3 राशि के जातकों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। साथ इन लोगों को प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि में ही हुआ है। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। वहीं जो लोग सेना, पुलिस और खेल से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय शानदार साबित हो सकता है। वहीं इस समय आपके मान- सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वहीं जीवनसाथी के साथ जो संबंध बिगड़े हुए थे, उनमें सुधार होगा। साथ ही पार्टनरशिप के बिजनेस में लाभ होगा।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
मंगल ग्रह का गोचर धनु राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से इनकम भाव पर हुआ है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आपके जीवन में करियर से जुड़े नए अवसर आएंगे। आपके लिए आर्थिक मामलों में सुधार होगा। वहीं आय के नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं जिन लोगों का व्यापार एक्पोर्ट और इंपोर्ट से जुड़ा हुआ है, उनको लाभ होगा। वहीं इस समय आपको प्रापर्टी के लेन- देन, शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में भी लाभ के संकेत दिख रहे हैं।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह के गोचर से आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से तीसरे भाव में हुआ है। इसलिए इस समय जो प्लानिंग आपने धन के निवेश को लेकर की थी वो सफलता के नए पायदान को छुएगी। वहीं जिन लोगों का व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है, उनको अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही आपको करियर के संबंध में विदेश जाने का मौका मिल सकता है। वहीं मंगल ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ और नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही आप इस समय प्रापर्टी और वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं।