Mangal Ketu Yuti in Libra: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित समय पर गोचर करके युति का निर्माण करते हैं, जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 3 अक्टूबर को ग्रहों के सेनापति मंगल तुला राशि में संचरण करने जा रहे हैं, जहां पहले से केतु ग्रह स्थित हैं। जिससे इन दोनों ग्रहों की युति तुला राशि में बनने जा रही है। ऐसे में इस युति का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल और केतु की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से धन भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही वित्‍तीय मामलों में सुधार होगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी। वहीं व्यापारियों को फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। इस समय आपकी बातचीत की शैली में भी निखार आएगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। साथ ही जो लोग लोग मीडिया, शिक्षा, मार्केटिगं और अन्‍य क्रिएटिव प्रफेशन से जुड़े हैं, उनको लिए समय शानदार साबित हो सकता है। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

मंगल और केतु की युति कुंभ राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से नवम भाव में बनने जा रही है। इसलिए  इस समय दौरान आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही जो आपके कार्यों में रुकावट आ रही थी, उसमें सफलता मिलेगी। वहीं छात्रों को नई शानदार नौकरी मिलने से उनका भविष्‍य शानदार होगा। साथ ही इस समय आप विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस समय रूचि आध्यात्म में बढ़ेगी। वहीं पिता और परिवार के लोगों के साथ आपके संबंध पहले से अधिक मजबूत होंगे।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल और केतु की युति शुभ फलदायी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि में ही बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही इस समय आपके बड़े- बड़े लोगों से संबंध बन सकते हैं। वहीं इस संयोग के बनने से आपके करियर के लिए नए रास्‍ते खुल सकते हैं। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही इस समय आप नया कार्य शुरू कर सकते हैं। वहीं आप इस वक्‍त कोई नई प्रॉपर्टी या फिर कोई नया वाहन खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल