Horoscope Today, 10 January 2020, Lunar Eclipse (Chandra Grahan) January 2020: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल खास परिवर्तन दर्शा रहा है। राशिफल के मुताबिक मेष राशि वाले घर में कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। वृषभ राशि से संबंधित जातकों को कारोबार में अच्छा प्रदर्शन देखने को मिलेगा। आज साल 2020 का पहला चंद्रग्रहण है। हालांकि इस ग्रहण का प्रभाव भारत में नहीं पड़ने वाला लेकिन आध्यात्मिक मान्यताओं को प्रधानता देने वाले इस दिन को खास तरह से देखते है। आइए जानते हैं कि किस राशि में आज का दिन खुशखबरी लेकर आने वाला है और किनसे के लिए चेतावनी भरा संदेश…
मेष राशिफल: विचारों में उलझन बना रहेगा। नौकरी अथवा व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा का वातावरण रहने वाला है। घर में कोई नया काम आरंभ कर सकते हैं। लेखन कार्य में रुचि रहेगी। दूर की यात्रा का योग है।
चाणक्य नीति: यदि चाहते हैं जीवन में सुख समृद्धि और धन दौलत तो इन 5 बातों का रखें ध्यान
वृषभ राशिफल: किसी पारिवारिक काम को लेकर मन में दुविधा की स्थिति बनी रहेगी। कारोबार में अच्छा प्रदर्शन देखने को मिलेगा। अपने बातों से औरों को प्रभावित कर सकेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि रहने वाली है।
मिथुन राशिफल: शारीरिक रूप से तरोताजा महसूस कर सकते हैं। उत्तम भोजन का आनंद मिलेगा। आर्थिक लाभ का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी के साथ खुशनुमा प्रवास पर जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।
कर्क राशिफल: शरीर स्वस्थ रहेगा, लेकिन मन बेचैन हो सकता है। पारिवारिक लोगों के साथ मनमुटाव हो सकता है। माता की सेहत का खास ख्याल रखना होगा। अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। दोस्तों के साथ बहस से बचें।
सिंह राशिफल: आज अनेक प्रकार का लाभ मिलने वाला है। घर के बुजुर्गों या दोस्तों से लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ निकटता बढ़ने वाली है। नौकरी में पदोन्नति या आय वृद्धि का योग है।
कन्या राशिफल: व्यापार में बकाया पैसे की वसूली कर सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति का अवसर मिलने वाला है। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। परिवार में आनंद का वातावरण बना रहेगा। सरकारी काम पूरे होंगे।
तुला राशिफल: विदेश यात्रा का योग बन रहा है। संतान पक्ष से कष्ट होगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों का साथ मिलेगा। यात्रा से धन खर्च होगा। सरकारी योजना का लाभ मिलने वाला है। स्वास्थ्य पर खास ध्यान रखना होगा।
वृश्चिक राशिफल: क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। खान पान को लेकर परेशानी हो सकती है। दुर्घटना से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार में आर्थिक नुकसान हो सकता है। घर में धार्मिक आयोजन पूरी कर सकते हैं।
धनु राशिफल: दोस्तों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। भागेदारी वाली व्यापार से लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ घरेलू कार्यों को लेकर मतभेद हो सकता है।
मकर राशिफल: व्यापार में काम धंधे का विस्तार होगा। मातृ पक्ष से लाभ मिलने की संभावना है। दैनिक आर्थिक आय में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा।
कुंभ राशिफल: पेट से संबन्धित समस्या परेशान कर सकती है। विचारों में परिवर्तन हो सकता है। व्यापार में आर्थिक लाभ के लिए अधिक मेहनत करने वाले हैं। यात्रा में परेशानी हो सकती है।
मीन राशिफल: रिशतेदारों से विवाद हो सकता है। माता की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। अनिद्रा के कारण मन अशांत रहेगा। आर्थिक नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा।
2020 का वार्षिक राशिफल देखें यहां…
मेष (Aries ) | वृषभ (Taurus) | मिथुन (Gemini) | कर्क (Cancer) | सिंह (Leo) | कन्या (Virgo) | तुला (Libra) | वृश्चिक (Scorpio) | धनु (Sagittarius) | मकर (Capricorn) | कुंभ (Aquarius) | मीन (Pisces)