Lucky Plants As Per Vastu : पेड़- पौधे सिर्फ साज- सज्जा की चीज नहीं होते हैं बल्कि इनके अंदर घर की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने की शक्ति होती है। साथ ही यह घर में वास्तु दोष को भी नष्ट करते हैं। इसलिए आजतक लगभग हर घर की बाल्कनी या घर के कौने में पौधे रखे हुए मिलते हैं। लेकिन पौधों को रखने की दिशा भी बहुत महत्व रखती है। क्योंकि अगर पौधों को गलत दिशा में रखा जाए तो वास्तु दोष लगता है। साथ ही आर्थिक स्थिति खराब रहती है। वहीं पौधों को सही दिशा में रखने से जातक को घर में चल रहने तनाव से मुक्ति मिल सकती है और बरकत बढ़ती है। साथ ही, घर की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। .यहांं हम आपको ऐसे 4 पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको पूर्व दिशा में लगाने से सुख- समृद्धि आती है। साथ मांं लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं। आइए जानते हैं इन पौधों के बारे में…
तुलसी का पौधा
तुलसी का पौधा लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वास्तु विज्ञान के अनुसार इसे उत्तर पूर्व और उत्तर दिशा में लगाना अधिक शुभ फलदायी होता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं।
शमी का पौधा
शमी के पौधे के लिए ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) या पूर्व दिशा सबसे शुभ मानी जाती है। इस पौधे का संंबंध कर्मफल दाता शनि देव से माना जाता है। इसको लगाने से शनि देव का आशार्वाद बना रहता है। वहीं घर के लोगों की सेहत अच्छी रहती है।
क्रासुला का पौधा
वास्तु शास्त्र अनुसार क्रासुला के पौधे को उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना सबसे उत्तम माना जाता है। अगर ऐसा संभव न हो तो आप उत्तर या पूर्व दिशा में भी क्रासुला प्लांट को रख सकते हैं। ऐसा करने से धन में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन मेंं संपन्नता बनी रहती है।
अपराजिता का पौधा
वास्तु के अनुसार अपराजिता का पौधा ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही इसका संबंध देवी लक्ष्मी, विष्णुजी और शनिदेव से माना जाता है। इसलिए इस पौधे को घर में लगाने से इन देवी- देवताओं की कृपा बनी रहती है।
