Palmistry Luck Line Prediction: ज्योतिष शास्त्र में जैसे व्यक्ति की कुंडली में स्थित ग्रहों के विश्लेषण के आधार पर विश्लेषण किया जाता है। ऐसे ही हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति के हाथ में स्थित हाथ में मौजूद में लकीरों और चिह्नों के आधार पर विश्लेषण किया जाता है। आपको बता दें कि हाथ में कई तरह की रेखाएं होती हैं जीवन रेखा, ह्रदय रेखा, विवाह रेखा, सूर्य रेखा, संतान रेखा और इसी तरह एक रेखा भाग्य की भी होती है। भाग्य रेखा अच्छे भविष्य को दर्शाती है। ये रेखा मणिबंध से शुरू होकर तर्जनी या मध्यमा उंगली तक पहुंचती है। इसे शनि रेखा के नाम से भी जाना जाता है। जानिए भाग्य रेखा के बारे में विस्तार से और उसका जीवन में प्रभाव…
ऐसे लोगों को मिलता है भाग्य का साथ
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिनके हाथों में गहरी, स्पष्ट और लंबी रेखा होती है उन्हें भाग्य का काफी साथ मिलता है। ऐसा माना जाता है कि ये लोग कम मेहनत में ही अच्छा मुकाम हासिल कर लेते हैं। इनके पास धन की कभी कमी नहीं होती है। ये लोग जीवन में सभी भौतिक सुख प्राप्त करते हैं। साथ ही ये लोग कम उम्र में ही अमीर बन जाते हैं। ये लोग व्यापार में रिस्क लेकर खूब धन कमाते हैं। साथ ही इन लोगों को जीवन में खूब मान- सम्मान की प्राप्ति होती है।
खूब धन- संपत्ति के होते हैं मालिक
जीवन रेखा से शुरू हुई भाग्य रेखा अत्यंत शुभ मानी जाती है। ऐसे लोग मेहनती और कर्मठ होते हैं। साथ ही ये लोग अपनी मेहनत से नाम और शौहरत पाते हैं। ऐसे लोगों के पास खूब धन- संपत्ति होती है और इन पर शनि देव की विशेश कृपा होती है।
35 साल के बाद चमकती है किस्मत
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिस व्यक्ति के हाथ में भाग्य रेखा मस्तिष्क रेखा से आरंभ होती है ऐसे लोगों की किस्मत 35 साल के बाद चमकती है। वहीं ये लोग इस उम्र के बाद तेजी से ग्रोथ करते हैं। साथ ही इनको सरकारी नौकरी 35 साल के बाद मिलती है। वहीं जिन लोगों की भाग्य रेखा मस्तिष्क रेखा पर आकर रूक जाए तो इसका मतलब है कि आप गलत निर्णय के कारण परेशानी में पड़ सकते हैं। साथ ही ये लोग दूसरे की मदद करने वाले होते हैं। ये लोग बडे़ दानी स्वभाव के होते हैं।
