Love Rashifal 2020: नया साल किन राशि के जातकों की लव लाइफ के लिए खुशनुमा रहने वाला है। किनके लिए प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। इन बातों की जानकारी हासिल करने के लिए हर कोई उत्साहित रहता है। तो यहां आपकी इसी उत्सुक्ता को ध्यान में रखते हुए हम आपको वर्ष 2020 का लव राशिफल बताने जा रहे हैं। आपको बता दें कि आने वाला साल खासकर मेष, कन्या और कुंभ वालों के प्रेम संबंधी मामलों के लिए काफी लकी रहने वाला है।
मेष- इस वर्ष आपकी रोमांटिक लाइफ अच्छी रहने वाली है। आपकी राशि से पांचवे व सातवें स्थान के ग्रहों के साथ शुक्र की अवस्था लव लाइफ को प्रभावित करती है। वर्ष की शुरुआत के समय 2020 की वर्ष कुंडली में आपकी राशि से पंचमेश सूर्य का भाग्य स्थान में होना व सप्तम भाव के स्वामी शुक्र का कर्म भाव में होने से रोमांस के लिहाज से अच्छे योग बन रहे हैं। आपकी लव रिलेशन अच्छे रहेंगे। जो अविवाहित जातक रिलेशनशिप में हैं और विवाह करना चाहते हैं उनके लिए इस वर्ष काफी सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं।
वृषभ- ये साल आपके लिए रोमांटिक रहने वाला है। मनचाहा पार्टनर मिल सकता है। नये साल में आपको जीवन साथी का सुख, सहयोग मिल सकता है। अविवाहित प्रेमी जातकों के संबंध भी मधुर बने रहेंगे। खोया हुआ प्यार वापस मिल सकता है।
मिथुन- नया साल आपके लिए रोमांस से भरा रहेगा। रोमांटिक लाइफ में आपको उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे। पार्टनर की सेहत कुछ बिगड़ सकती है। नये साल में आप अपने साथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की सोचेंगे।
कर्क- इस वर्ष लाइफ पार्टनर का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। अविवाहित जातक जो रिलेशनशिप में हैं उनके रिश्ते में मजबूती आयेगी। प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। मई से सितंबर तक का समय लव लाइफ के लिए तनाव भरा रह सकता है।
सिंह- नया साल शादीशुदा जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। नये लव रिलेशन बनने के आसार हैं। अगर आप पुरुष हैं तो आपको अपनी पत्नी का कार्यक्षेत्र में भी बड़ा योगदान मिलेगा।
कन्या- ग्रहों की स्थिति को देखते हुए इस बात का पता चल रहा है कि नया साल आपके प्रेम मामलों के लिए सुखद रहेगा। जो जातक अभी तक किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं उन्हें अच्छा पार्टनर मिल सकता है। परिवार में मैरिज का प्रस्ताव आ सकता है।
तुला- इस वर्ष आपको अपने प्रेमी से भरपूर प्यार मिलेगा। सुख भाव में शुक्र की स्थिति रोमांस के चांस बना रही है। लेकिन काम के चलते आपकी अपने पार्टनर से दूरी बढ़ने के भी आसार हैं।
वृश्चिक- वर्ष की शुरुआत में आपके लिए प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। आप अपने परिवार वालों को मनाने में सफल हो पायेंगे। इस वर्ष प्यार का इजहार भी कर सकते हैं। लेकिन नये लव रिलेशन बनाते समय सावधानी बरतनी होगी। धोखा मिल सकता है।
धनु- नया साल आपकी लव लाइफ के लिए मिला जुला रहने वाला है। शुरुआत में काफी परेशानियां देखने को मिल सकती है। रिश्तों में शक की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जिससे मतभेद ज्यादा बढ़ने के आसार हैं। मई माह के दूसरे हफ्ते में शनि के वक्री होने से स्थिति में सुधार आयेगा।
मकर- आपके प्रेम संबंधों को लेकर नया साल अच्छा रहने वाला है। चूंकि प्रेम के कारक शुक्र हैं जो आपकी राशि के लिए योगकारी ग्रह भी है। कार्यस्थल पर आपको किसी से प्यार हो सकता है। प्रेम विवाह करने के लिए भी नया साल उत्तम रहेगा।
[bc_video video_id=”5983589409001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
कुंभ- इस वर्ष आपका अपने पार्टनर से काफी झगड़ा हो सकता है। लव लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति के आने से बाधा उत्पन्न हो सकती हैं। विवाहितों का जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम में धोखा मिलने के आसार हैं।
मीन- आपकी राशि के लिए नया साल काफी मंगलकारी साबित हो सकता है। शुक्र लाभ स्थान पर विराजमान हैं। जो आपके प्रेम संबंध में मधुरता का संकेत दे रहा है। खराब हुए संबंधों का इस साल अंत हो सकता है। नये रिश्ते बनेंगे।
आने वाला साल 2020 कैसा होगा? जानिए अपनी राशि के अनुसार वार्षिक फल:
मेष (Aries ) | वृषभ (Taurus) | मिथुन (Gemini) | कर्क (Cancer) | सिंह (Leo) | कन्या (Virgo) | तुला (Libra) | वृश्चिक (Scorpio) | धनु (Sagittarius) | मकर (Capricorn) | कुंभ (Aquarius) | मीन (Pisces)