वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2024 बेहद खास होने वाला है। क्योंकि इसमें गुरु बृहस्पति मेष राशि से निकलकर वृष राशि में भ्रमण करेंगे। वहीं कर्मफल दाता शनि देव भी अस्त होकर उदय होंगे। साथ ही वह वक्री भी होंंगे। वहीं शनि देव ने शश राजयोग भी बनाया है। साथ ही इस 2024 में पूरी साल शनि देव का प्रभाव रहेगा। क्योंकि इस साल का अंंक बन रहा है 8, और अंक 8 पर शनि देव का आधिपत्य है। 

वहीं शनि देव को आम जनता का कारक माना जाता है और वह साल 2024 में पूरी साल  धर्म और आध्यात्म की राशि कुंभ में संचरण करेंगे। वहीं हिन्दू ज्योतिष के ग्रंथों में मंदिर (देवालय) से संबंधित कुंभ राशि को माना जाता है। कुंभ में शनि के गोचर के समय आगामी 22 जनवरी को बहुप्रतीक्षित राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा समारोह आय़ोजन होगा। वहीं शनि ग्रह को नौकरी का कारक माना जाता है और साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इसलिए लोकसभा में जॉब एक बड़ा मुद्दा बनकर उभरेगा। इसलिए यहां हम बताने जा रहे हैं कि देश के बड़े नेताओं के लिए साल 2024 कैसा रहने वाला है। आइए जानते हैं…

पीएम नरेंद्र मोदी को मिलेगी आशातीत सफलता, इस चीज से रहना होगा बचकर

पीएम नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितम्बर 1950 को दोपहर के समय वाडनगर (गुजरात) में हुआ है, जिससे उनका जन्मकुंडली में वृश्चिक लग्न की है। साथ ही चंद्रमा और मंगल का लक्ष्मी योग बन रहा है। जो उनको राजनीति में दो दशकों से सफलता दिलवा रहा है। वहीं उनकी लोक्रप्रियता देश ही नहीं विदेश में भी बढ़ती जा रही है। साथ ही मंगल ग्रह इनको बड़े डिसीजन लेने की क्षमता प्रदान कर रहा है। वहीं इनकी कुंडली के पंचम भाव में राहु ग्रह स्थित है। साथ ही  लाभ भाव में स्थिति कन्या राशि के बुध और दशमेश सूर्य की दृष्टि एक अच्छा राजयोग बन रहा है। जो इनको राजनीति में दक्ष बना रहा है। साथ ही भाषण की कुशलता प्रदान कर रहा है।

वहीं अभी पीएम मोदी के ऊपर लग्न मेंं बैठे मंगल देव की महादशा चल रही है। साथ ही शनि देव की अंतरदशा चल रही है। इसलिए वह तीसरी भारत के पीएम बन सकते हैं। वहीं शनि देव इनकी कुंडली में तीसरे और चतुर्थ स्थान के भी स्वामी हैं। साथ ही शनि देव दशम (राजसत्ता) भाव में शुभ ग्रह शुक्र के साथ  युति बना रहे हैं। वहीं शुभ ग्रह पंचमेश गुरु से समसप्तक योग बना कर अपनी अंतर दशा में एक बार फिर से पीएम मोदी के प्रधानमंत्री बनने के योग बन रहे हैं। लेकिन शनि देव की तीसरी नीच दृष्टि बारहवें (हानि और विदेश) भाव पर है तो इनको अपनी सेहत और किसी विदेशी षडयंत्र से इस वर्ष सावधान रहना चाहिए। बाकी पीएम मोदी के लिए साल 2024 अच्छा साबित होगा। 

सीएम अरविंद केजरीवाल के लिए साल 2024 रहेगा चुनौतियों भरा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जन्मकुंडली की बात करें तो उनका जन्म 16 अगस्त 1968 को सुबह 7 बज कर 30 मिनट पर हरियाणा के भिवानी जिले में हुआ है। अरविंद केजरीवाल की सिंह लग्न की है। साथ ही पंचमेश गुरु की महादशा में राहु की अंतरदशा नवंबर 2021 से मार्च 2024 तक चल रही है। वहीं लग्न में स्थित गुरु बृहस्पति दशमेश शुक्र और धनेश बुध के साथ एक शुभ योग का निर्माण कर रहे हैं। अंतर दशा नाथ राहु लग्न से अष्टम और चन्द्रमा से हानि के द्वादश भाव में विराजमान हैं। इसलिए अरविंद केजरीवाल पर ईडी के कई नोटिस भी पहुंच चुके हैं।

वहीं अरविंद केजरीवाल की कुंडली में हानि के 12वें भाव में स्थित मंगल और सूर्य दोनों सर्प द्रेष्काण में हो कर अशुभ योग बना रहे हैं। साथ ही कारावास का योग बन रहा है। साथ ही इनके ऊपर कर्मफल दाता शनि की महादशा 29 मार्च 2024 से आरंभ होगी, जो इनके लिए शुभ नहीं रहेगी। जिससे इनकी पार्टी लोकसभा चुनाव अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएगी। क्योंकि इनकी कुंडली में शनि देव द्वादशेश चंद्र के साथ विष योग में अशुभ स्थिति में विराजमान हैं। जिसको ज्योतिष में बेहद अशुभ माना जाता है।

कांग्रेस लोकसभा चुनाव में सत्ताधारी पार्टी नहीं बन पाएगी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जन्म 19 जून 1970 को दोपहर 2 बज कर 28 मिनट पर दिल्ली में हुआ है। वहीं इनकी तुला लग्न है। साथ ही इनकी लग्न और नवांश कुंडली में गुरु बृहस्पति वक्री स्थिति में स्थित हैं जो कि पंचम स्थान में स्थित राहु और नवम स्थान में बैठे सूर्य और मंगल को दृष्टि दे रहे हैं। वहीं राहुल गांधी पर राहु की महादशा चल रही है और गुरु की अंतरदशा चल रही है जो कि अशुभ है। राजस्थान , मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। पंचम भाव में बैठे राहु की महा दशा में चल रही वर्गोत्तम गुरु की अंतरदशा इनको लोकसभा चुनाव में कुछ लाभ जरूर पहुंचाएगी। लेकिन इनकी पार्टी सत्ता में नहीं आ पाएगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024