Bhojpuri Gana, Song, Geet, Dj, Video: भोजपुरी के सुपरस्टार और बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के कंटेस्टेंट रह चुके खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने रिलीज होते ही जबरदस्त व्यूज पा लेते हैं। हाल ही में खेसारी के कई फिल्मी गाने रिलीज हुए जिन्हें लोगों ने खूब पसंद भी किया। खेसारी की जबरदस्त फैन फोलोविंग है। जिस वजह से हर तीज त्योहार के मौके पर इनके भक्ति गानों की भी भरमार लग जाती है। 25 जनवरी से माघ नवरात्र (Magh Navratri) शुरु होने जा रहे हैं। यहां देखिए नवरात्रि के पर्व को लेकर खेसारी लाल यादव के कौन कौन से भक्ति गीत किये गये काफी ज्यादा पसंद..
‘बारी मंदिर में दिया’ नवरात्रि के समय में रिलीज हुए इस गीत को लोगों ने काफी पसंद किया। तभी तो इसके व्यूज 2 करोड़ के आस पास हैं। इस गाने में खेसारी के साथ प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने भी अपनी आवाज दी है। यहां सुनिए मां की भक्ति से सराबोर कर देने वाले इस भोजपुरी भक्ति गीत को…
8 करोड़ के करीब व्यूज के साथ खेसारी का ‘चुनरिला लेले अईहा’ गाना सबसे ज्यादा पसंद किया गया। इस गाने में खेसारी मां की भक्ति में झूमते गाते नजर आ रहे हैं। गाने के लिरिक्स टुनटुन यादव ने लिखे हैं। देखिए खेसारी के इस सुपरहिट भक्ति सॉन्ग को…
‘दुआरा जगराता होई’ भक्ति गीत जी म्यूजिक भोजपुरी द्वारा यूट्यूब पर साल 2018 में अपलोड किया गया था। लेकिन इस गाने को आज भी सुनना लोग पसंद करते हैं। खेसारी का ये भक्ति गीत किसी को भी मां की भक्ति में झूमने पर मजबूर कर देगा। इस गाने में खेसारी का साथ प्रियंका सिंह ने भी दिया है।
‘मलिनिया करू तईयरिया आज मईया अइहे ना’ ये गीत नीम के पतिया डोले एल्बम का है। जिसके लिरिक्स पवन पांडे ने लिखे हैं। म्यूजिक मधुकर आनंद का है।
‘सातो बहिन के झुलुआ झूला दियो रे’ इस गीत को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। इसके लिरिक्स पवन पांडे ने लिखे हैं, म्यूजिक शंकर सिंह ने दिया है।
2020 का वार्षिक राशिफल देखें यहां…
मेष (Aries ) | वृषभ (Taurus) | मिथुन (Gemini) | कर्क (Cancer) | सिंह (Leo) | कन्या (Virgo) | तुला (Libra) | वृश्चिक (Scorpio) | धनु (Sagittarius) | मकर (Capricorn) | कुंभ (Aquarius) | मीन (Pisces)
