Astro Tips: ज्योतिष शास्त्र और हिंदू धर्म में कपूर का बहुत महत्व बताया गया है। मान्यता है कि पूजा के बाद कपूर से आरती करने पर भगवान प्रसन्न होते हैं। साथ ही उनका आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

वहीं वास्तु शास्त्र में भी कपूर कई फायदे बताए गए हैं। आइए जानते हैं कि कपूर के किन उपायों को करने पर समस्याओं से छुटकारा मिलने की मान्यता है।

पूजा में कपूर से क्यों करते हैं आरती ?

कपूर से आरती करने के कई महत्व ज्योतिष शास्त्र में बताए गए हैं। मान्यता है कि पूजा के बाद कपूर से आरती करने पर वातावरण शुद्ध हो जाता है। कपूर की महक सकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर आर्कषित करती है। कपूर को जलाने से निकलने वाली आग बुरी शक्तियों को नष्ट कर देती है और इससे आरती करने पर देवी-देवताओं के प्रसन्न होने की भी मान्यता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार विभिन्न दोषों को दूर करने और आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए भी कपूर के कई उपाय किए जाते हैं।

घर में कपूर जलाने के फायदे (Benefits of Kapoor)

मान्यता के अनुसार घर में नियमित रूप से कपूर चलाने पर नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है। इसे जलाने पर आने वाली सकारात्मक ऊर्जा से घर का वातावरण अच्छा रहता है, जिसका अच्छा प्रभाव दिनचर्या और काम पर पड़ता है। वहीं घर में सुख-शांति भी बनी रहती है।

कपूर चलाने से खत्म होता है वास्तु दोष

वास्तु शास्त्र के अनुसार कपूर जलाने पर वास्तु दोष भी खत्म हो जाता है। वहीं वास्तु दोष खत्म होने से आर्थिक समृद्धि भी आने की मान्यता है।

कपूर के उपाय (Kapoor ke Upay)

सोते समय डरावने सपने अगर आते हैं, जो रात में बेडरूम में कूपर जला दें। इससे कमरे की नकारात्मक ऊर्जा चली जाती है। वहीं पितृ दोष, कुंडली में राहु और केतु दोष होने पर सुबह, शाम और रात के समय कपूर जलाना लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि इससे कुंडली में ग्रह दोष दूर हो जाता है। वहीं सफेद कपड़े में बाधकर जेब में कपूर रखने से समस्याओं से छुटकारा मिलने की मान्यता है।

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023