July Rashifal 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार जुलाई का महीना इस बार बहुत खास होने जा रहा है। क्योंकि इस महीने ग्रहों के राजा सूर्य, धन के दाता शुक्र, कर्मफल दाता शनि, समृद्धि के कारक गुरु, व्यापार के दाता बुध और ग्रहों के सेनापति मंगल की चाल में बदलाव होने जा रहा है। ऐसे में जुलाई में 6 प्रमुख ग्रहों की चाल में परिवर्तन होने जा रहा है। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। फंसा हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

12 साल बाद गुरु बृहस्पति करने जा रहे अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, अपार पैसे के साथ पद- प्रतिष्ठा मिलने के योग

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए जुलाई का महीना लाभदायक साबित हो सकता है। इस समय आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। वहीं आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ ही नया काम शुरू कर सकते हैं और अपने-अपने क्षेत्रों में उच्च पद प्राप्त कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता और खुशियां रहेंगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ नई जगहों पर घूमने जा सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन या नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो नए एग्रीमेंट्स और मुनाफे के अवसर बनेंगे।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

जुलाई का महीना कन्या राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर उदय तो वहीं शनि देव आपकी राशि से सप्तम भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं से भी राहत मिलेगी।

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए जुलाई का महीना लाभप्रदि सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से लग्न भाव पर वक्री तो वहीं गुरु ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर उदय होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं आपकी कार्यकरने की शैली अच्छी होगी। साथ ही इस दौरान आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं  इस दौरान विदेश यात्रा या दूर देश की नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और आपका सम्मान होगा। अगर आप पढ़ाई या लेखन से जुड़े हैं तो यह समय आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025