Jaya Kishori Bhajan: पंचांग अनुसार माघ का महीना चल रहा है। जिसमें श्री हरि और भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है। भगवान कृष्ण की अराधना आप उनके भक्तिमय गीतों को सुनकर भी कर सकते हैं। यहां आप जानेंगे कथा वाचक और भजन गायिका जया किशोरी के सबसे पॉपुलर कृष्ण गीत जिन्हें यूट्यूब पर लाखों से करोड़ों बार देखा या सुना जा चुका है। ये गीत आपको कृष्ण भक्ति में सराबोर कर देंगे।
जया किशोरी बचपन से ही कृष्ण भक्ति में लीन रहीं। उन्होंने कृष्ण भगवान पर कई गीत गाये हैं जिनमें जया किशोरी का ये गाना काफी पसंद किया गया। यूट्यूब पर इस गाने को 20 मिलियन के करीब व्यूज मिल चुके हैं। ये कृष्ण गीत किसी को भी नाचने पर मजबूर कर देगा। काली कमली वाला मेरा यार है…
यूट्यूब पर जया किशोरी के भजन सर्च करने पर दूसरे नंबर पर उनका मेरी लगी श्याम संग प्रीत गाना नजर आता है। इस गाने की पसंद का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे यूट्यूब पर ढाई करोड़ के आस पास व्यूज मिल चुके हैं।
मेरा आपकी कृपा से गाना जया किशोरी की आवाज में लोगों को खूब पसंद आया। तभी तो इस गीत को यूट्यूब पर 5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। आप भी सुनिए इस भक्तिमय गीत को…
‘किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाये जुबा पे राधा राधा नाम हो जाये’ जया किशोरी की आवाज में इस भजन को भी काफी ज्यादा पसंद किया गया।
जगत के रंग क्या देखू तेरा दीदार काफी है…बेहद ही खूबसूरत इस कृष्ण गीत को सुनिए जया किशोरी की आवाज में…
साध्वी जया किशोरी एक प्रसिद्ध कथा वाचक और भजन गायिका हैं। बेहद ही कम उम्र में ये जया शर्मा से साध्वी जया किशोरी बन गईं। बचपन से ही जया किशोरी कृष्ण भक्ति में लीन रहीं। इंटरनेट पर मिली जानकारी के अनुसार मात्र 9 साल की उम्र में साध्वी जया किशोरी ने लिंगाष्ठ्कम, शिव तांडव स्त्रोतम, रामाष्ठ्कम आदि कई स्त्रोतों को गाना शुरू कर दिया था। आज इनकी कथाओं और भक्ति गानों को काफी पसंद किया जाता है।
2020 का वार्षिक राशिफल देखें यहां…
मेष (Aries ) | वृषभ (Taurus) | मिथुन (Gemini) | कर्क (Cancer) | सिंह (Leo) | कन्या (Virgo) | तुला (Libra) | वृश्चिक (Scorpio) | धनु (Sagittarius) | मकर (Capricorn) | कुंभ (Aquarius) | मीन (Pisces)
