Pushkal Yog In Hand: ज्योतिष शास्त्र में जैसे व्यक्ति की जन्मकुंडली में स्थित ग्रहों का विश्लेषण करके उसके भविष्य और करियर के बारे में बताया जाता है। ऐसे ही हस्तरेखा शास्त्र अनुसार व्यक्ति की हथेली में मौजूद रेखाएं और चिह्न के आधार पर फलित किया जाता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं हाथ में पुष्कल योग के बारे में, आपको बता दें कि यह योग भाग्यशाली लोगों के हाथ में होता है। साथ ही इस योग के प्रभाव से व्यक्ति को धन और शौहरत दोनों की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं हाथ में कैसे बनता है ये योग और इसके लाभ…
हाथ में ऐसे बनता है पुष्कल योग
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि शनि पर्वत तथा शुक्र पर्वत बहुत अधिक पुष्ट यानि लालिमा लिए हुए हों और भाग्य रेखा का प्रारम्भ शुक्र पर्वत से होता हो जो कि शनि पर्वत के मध्य बिन्दु तक पहुंचती हो तो ऐसे व्यक्ति के हाथ में पुष्कल योग होता है।
आकर्षक और सुंदर होता है व्यक्तित्व
पुष्कल योग जिस व्यक्ति के हाथ में होता है ऐसा व्यक्ति अत्यन्त सुंदर और आकर्षक होता है। साथ ही सामने वाला व्यक्ति ऐसे लोगों से जल्दी इंप्रेस हो जाता है। साथ ही ये लोग जीवन में खूब धन कमाते हैं। साथ ही ये लोग कम उम्र से ही अच्छी अपने क्षेत्र में अच्छी सफलता पाते हैं। धन वैभव की भी इनके पास कमी नहीं रहती है।
करियर में पाते हैं उच्च स्थान
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिन व्यक्तियों के हाथ में पुष्कल योग होता है। ऐसे व्यक्ति करियर की ऊंचाईयोंं को छूते हैं। साथ ही इन लोगों की आर्थिक स्थिति भी बहुत मजबूत होती है। वहीं ये लोग आनन्द पूर्ण जीवन जीने में विश्वास रखते हैं। ये लोग हर परिस्थिति में खुश रहते हैं। साथ ही से लोग अकूत संपत्ति के मालिक बनते हैं। साथ ही इनके पास कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है।
लोगों के दिलों पर करते हैं राज
पुष्कल योग जिन व्यक्तियों के हाथ में होता है ये लोग लोगों की मदद करने वाले होते हैं। साथ ही लोगों के सुख- दुख में साथ देते हैं। वहीं इनको समाज मेंं खूब मान- सम्मान मिलता है। ये लोग समाजिक भी होते हैं और समाज के कार्यक्रमों में बढ़चढ़ हिस्सा भी लेते हैं।