Unluckiest Zodiac Sign 2020: अंक ज्योतिष अनुसार नये साल पर राहु का प्रभाव रहेगा। वर्ष 2020 की शुरुआत कन्या लग्न और कुंभ राशि में हो रही है। शनि धनु राशि में रहेगा जो 24 जनवरी में अपनी राशि मकर में प्रवेश कर जायेगा। मार्च में गुरु और सितंबर में राहु ग्रह भी अपनी राशि बदल रहा है। ग्रहों के इस राशि परिवर्तन के कारण किन राशि वालों के लिए आने वाला साल परेशानी भरा रह सकता है जानिए…

वर्ष कुंडली के अनुसार आने वाला साल सभी राशियों के लिए सामान्य रहने के आसार दिखाई दे रहे हैं। कभी लाभ तो कभी हानि देखने को मिल सकती है। लेकिन यहां हम उन राशि वालों की बात करेंगे जिन्हें मुख्य तौर पर नये साल में बाकी राशियों से ज्यादा कष्ट देखने को मिल सकते हैं…

कर्क- इस राशि के जातकों के लिए नया साल मिला जुला रहने वाला है। आपको सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ेगी। भाग्य के भरोसे बैठने से आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। बुध और शनि वर्ष कुंडली में विपरीत राजयोग भी बना रहे हैं जो कि यह दर्शाते हैं कि आपको अपनी कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। हालांकि ग्रहों की बदलती स्थिति आपको लाभ के भी कई अवसर प्रदान करेगी। लेकिन आप भटकाव के कारण इन मौको को गवां सकते हैं।

मकर – साल 2020 में आपकी राशि पर शनि साढ़े साती का प्रभाव रहेगा। जिस कारण आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। मकर वर्ष कुंडली 2020 के अंदर आपकी राशि से 12वें स्थान पर पांच ग्रहों का एक साथ होना कष्टदायी साबित हो सकता है। हालांकि शनि के राशि परिवर्तन के बाद आपको अच्छे परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं। मई में आपके शत्रु प्रबल होंगे। जो आपके कार्यों को खराब करने की हर संभव कोशिश करेंगे।

कुंभ- आपके लिए नए साल की शरुआत तो अच्छी होगी लेकिन साल के मध्य में आते-आते परेशानियां बढ़ सकती हैं। साल 2020 में आप पर शनि साढ़े साती भी शुरू हो रही है। शनि आपकी राशि के 12वें स्थान पर बैठेगा जो आपक धन खर्च में बढ़ोतरी के संकेत दे रहा है। शारीरिक कष्ट भी झेलने पड़ सकते हैं। 30 मार्च को गुरु का राशि परिवर्तन भी आपके लिए मुश्किलें पैदा कर सकता हैष आप जल्दबाजी में गलत निर्णय ले सकते हैं। निवेश करने से आपको बचना होगा।

आने वाला साल 2020 कैसा होगा? जानिए अपनी राशि के अनुसार वार्षिक फल:

मेष (Aries ) | वृषभ (Taurus) | मिथुन (Gemini) | कर्क (Cancer) | सिंह (Leo) | कन्या (Virgo) | तुला (Libra) | वृश्चिक (Scorpio) | धनु (Sagittarius) | मकर (Capricorn) | कुंभ (Aquarius) | मीन (Pisces)