Gajkesri Rajyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि गुरु ग्रह अभी मेष राशि में भ्रमण कर रहे हैं और 13 जून को चंद्रमा मेष राशि में प्रवेश कर गए हैं। जिससे इन दोनों ग्रहोंं की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो गया है। ज्योतिष में इस राजयोग को बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए इस राजयोग के प्रभाव से 3 राशि के जातकों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

गजकेसरी राजयोग मेष राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में बन रहा है। इसलिए यह राजयोग आपको काम- कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। साथ ही वैवाहिक जीवन इस दौरान अच्छा रहेगा। साथ ही मन भी आपको प्रसन्न रहेगा। वहीं सुख- साधनों में वृद्धि होगी। जो लोग अविवाहित हैं, उनको रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। इस समय आपकी सेहत में सुधार होगा।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए गजकेसरी राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से 11वें भाव में बन रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं सुख- समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं संतान से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही पुराने निवेश से भी लाभ के संकेत हैं।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

गजकेसरी राजयोग कर्क राशि के जातकों को शुभफलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव में बन रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नई जॉब मिल सकती है। वहीं आप अपनी बुद्धि के प्रयोग से जो भी काम करेंगे उसमें सफलता प्राप्‍त करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कहीं से रुका धन आपको मिल सकता है। साथ ही इस समय व्यापारी अपने कारोबार का विस्तार कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल