Dream Interpretation: सपने में पशु-पक्षियों के दिखाई देने के शुभ और अशुभ संकेत स्वप्न शास्त्र में बताए गए हैं। कई सपने सकारात्मक और कई सपने नकारात्मक संकेत देते है। सपने में गाय का दिखाई देना शुभ संकेत माना गया है और अशुभ इस बारे में देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने एक वीडियो में विस्तार से चर्चा की है।

सपने में गाय दिखाई देने के संकेत

उन्होंने बताया कि सपने में गाय या उसकी संतान को देखना शुभ होता है। इसका अर्थ है कि आने वाला समय आपके अनुकूल हो सकता है। उनकी सभी समस्याओं का अंत हो सकता है और लाभ हो सकता है। वहीं स्वप्न शास्त्र में भी इसके कई सकारात्मक परिणाम बताए गए हैं।

सपने में गाय के थन से दूध पीना

सपने में गाय के थन से दूध पीना बहुत ही शुभ माना गया है। देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने बताया कि आपके जीनव में भोजन से संबंधि जो भी समस्याएं हैं, वह जल्दी ही खत्म हो सकती हैं। अन्न सबसे बड़ा धन है। ऐसे में इस तरह से सपना देखना बहुत ही उत्तम माना गया है।

सपने में बैल की सवारी करना

सपने में बैल या सांड की सवारी करना बहुत ही शुभ माना गया है। इससे कई लाभ होने की मान्यता है।

सपने में गाय का बछड़ा दिखाई देना

सपने में गाय का बछड़ा दिखाई देना भी शुभ संकेत माना गया है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार जातक को धन आदि लाभ हो सकता है। वहीं सपने में गाय दिखाई देने का अर्थ होता है कि जल्द ही जीवन में खुशियां आ सकती हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023