Indira Ekadashi Upay: वैदिक पंचांग के अनुसार साल में कुल 24 एकादशी आती हैं। मतलब एक महीने में 2 एकादशी आती हैं, जिनका महत्व और नाम अलग- अलग होते हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं इंदिरा एकादशी के बारे में, जो हर साल पितृ पक्ष में आती हैं। इस एकादशी का विशेष महत्व होता है। इस एकादशी को पितरों को मोक्ष दिलाने वाली माना जाता है। पंचांग के अनुसार इंदिरा एकादशी इस साल 10 अक्टूबर को मनाई जाएगी। ज्योतिष में इंदिरा एकादशी पर कुछ उपायों का वर्णन मिलता है। जिनको करने से पितृ प्रसन्न हो सकते हैं। साथ ही जीवन में सुख- समृद्धि का वास रहेगा। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…

दक्षिण दिशा में जलाएं दीपक

इस दिन श्रद्धा से दीपक जलाएं और पितरों के निमित्त दान, तर्पण और ब्राह्मण भोज कराएं। साथ ही शाम के समय दक्षिण दिशा में दीपक जलाएं। ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं। साथ ही वह सुख- समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

पीपल के पेड़ की करें पूजा

पितृपक्ष की इंदिरा एकादशी पर पीपल के पेड़ पर गाय का कच्चा दूध अर्पित करें। साथ ही सरसों के तेल का दीपक जलाएं। वहीं इसके बाद 11 परिक्रमा करें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। साथ ही मन में अपनी मनोकामना बोलेंं। ऐसा करने से पितृों के साथ आपको भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही सभी मनोरथ पूर्ण होंगे। 

निकालें पंचबली

इदिरा एकादशी के दिन शालिग्राम भगवान की पूजा करने का विधान है। इसलिए इस दिन शालिग्राम भगवान की पूजा करें। इसके बाद पंचबली निकालें। जिसमें गाय, कौवा, कुत्ता, बिल्ली और किसी गरीब व जरूरतमंद को भोजन अवश्य कराएं। वहीं चीटियों को भी भोजन डालें। ऐसा करने से जीवन में संपन्नता आती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिलती है और पितृ दोष से भी मुक्ति मिलती है। 

कष्टों से मिलेगी मुक्ति

अगर आपके कार्य नहीं बन रहे हो तो इंदिरा एकादशी के दिन व्रत रखें और भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना करें। साथ ही शाम को तुलसी की माला से ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ मंत्र का जप करें। ऐसा करने से पितरों की आत्मा की शांति मिलती है और कष्टों से मुक्ति मिलती है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल