Five Rajyog In Diwali 2025: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक पर्व और त्योहार पर कुछ शुभ और राजयोग हर साल बनते हैं। ऐसा ही इस दिवाली पर होने जा रहा है। आपको बता दें कि इस बार दिवाली पर 5 राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। इस राजयोगों का निर्माण 800 साल बाद होने जा रहा है। इन राजयोगों का नाम है शुक्रादित्य, हंस महापुरुष, नीचभंग राजयोग, नवपंचम राजयोग और कलात्मक राजयोग। ज्योतिष में इन राजयोगों को बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में इन राजयोगों का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जिनको यह दिवाली बेहद शुभ साबित हो सकती है। इन लोगों पर मां लक्ष्मी कृपा रहेगी। वहीं आकस्मिक धनलाभ के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए 5 राजयोगों का बनना शुभफलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु बृहस्पति हंस राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बना रहे हैं। साथ ही कलात्मक राजयोग आपकी गोचर कुंडली के दूसरे भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपको मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आक्समिक धनलाभ हो सकता है। वहीं आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही आपकी कमाई बढ़ेगी और आय के नए स्त्रोत बनेंगे। व्यापार में बड़ी डील होने से तगड़ा फायदा होगा। निवेश से लाभ मिल सकता है। शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा।
मकर राशि (Makar Zodiac)
पांच राजयोगों का दिवाली पर बनना मकर राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि हंस राजयोग आपकी राशि से सप्तम भाव पर बनेगा। साथ ही कलात्मक योग आपकी राशि से नवम भाव तो वहीं शुक्रादित्य राजयोग कर्म भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी। साथ ही जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। वहीं विवाहित लोगों को संतान सुख की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। साथ ही, जो लोग घर, वाहन या संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह समय बेहद उपयुक्त है। जीवन में एक नई स्थिरता और संतुलन महसूस होगा। नौकरपीपेशा लोगों को नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। साथ ही व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है।
तुला राशि (Libra Zodiac)
आप लोगों के लिए 5 राजयोग का बनना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि हंस राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर तो वहीं शुक्रादित्य राजयोग लग्न भाव पर तो वहीं कलात्मक योग 12वें भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय नौकरीपेशा लोगों को इस समय नई जिम्मेदारियां और पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन सराहा जाएगा। वहीं वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। पैसों से जुड़े अटके हुए मामले सुलझ सकते हैं, और अचानक कोई पुराना निवेश बड़ा मुनाफा दे सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
पांच राजयोग बनना मिथुन राशि के लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि हंस राजयोग आपकी राशि से दूसरे स्थान पर बनेगा। वहीं शुक्रादित्य राजयोग पंचम स्थान पर तो वहीं कलात्मक राजयोग चतुर्थ स्थान पर बनेगा। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं व्यवसाय कर रहे जातकों के लिए यह समय विस्तार और लाभ का है। वहीं नए कॉन्ट्रैक्ट और सौदे मिलने की संभावना है। साथ ही आपको अचानक धनलाभ के योग बनेंगे। साथ ही घर पर कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।