Ketu Planet Transit In Kanya: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मावन जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि केतु ग्रह 30 अक्टूबर को तुला राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। दरअसल राहु और केतु हमेशा वक्री चाल चलते हैं। इसलिए केतु ग्रह तुला से निकलकर कन्या में प्रवेश करेंगे। साथ ही यह परिवर्तन दिवाली से पहले होगा। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए केतु का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि केतु ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही किसी योजना में आपको सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। वहीं धन और करियर के मामले में भी आपके लिए शुभ योग बनेंगे और मनचाहा फल मिलेगा। समाज में आपकी पहचान बनेगी। साथ ही जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनका मुराद पूरी हो सकती है। वहीं प्रतियोगी छात्र इस समय किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं।  

तुला राशि (Tula Zodiac)

दिवाली से पहले केतु का गोचर आप लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से लग्न भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार हो सकता है। साथ ही केतु ग्रह आपकी इस समय आध्यात्म की ओर ले जाएगा। वहीं इस समय आप नए- नए संबंध बनाकर लाभ उठाएंगे। साथ ही परिवार के लोगों के बीच में भी आपका महत्‍व बढ़ेगा। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं जो लोग पार्टनरशिप का काम करते हैं, उनको अच्छा धनलाभ होने के संकेत हैं।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

केतु का तुला राशि में प्रवेश मिथुन राशि के जातकों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से पंचम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आपको किसी नई योजना में सफलता मिलेगी और शेयर बाजार में किए गए निवेश से आपको लाभ होगा। वहीं इस समय इच्छाओं पूर्ति होगी। वहीं जो लोग ज्योतिष, विचारक, कथावाचक और आध्यात्म से जुड़े हुए हैं, उन लोगों को यह समय शानदार साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल