Dev Uthani Ekadashi 2025 Upay: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी कहा जाता है। हिंदू धर्म में यह तिथि विशेष शुभ मानी जाती है। इस साल देवउठनी का त्योहार 1 नवंबर को मनाया जाएगा। आपको बता दें कि इस दिन पालनहार भगवान विष्णु पूरे चार मास बाद योग निद्रा से जागते हैं और मांगलिक कार्यक्रम आरंभ हो जाते हैं। वहीं, देवउठनी एकादशी के दिन माता तुलसी के पूजन का विधान भी बताया गया है। तुलसी को मां लक्ष्मी का ही रूप माना जाता है।  वहीं ज्योतिष में कुछ उपायों का वर्णन किया गया है। जिनको देवउठनी एकादशी पर करने से भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है। साथ ही सुख- समृद्धि का वास बना रहता है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…

नवंबर में शनि और गुरु समेत 5 ग्रहों की चाल में होगा बदलाव, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ के योग

भगवान विष्णु को लगाएं तुलसी दल का भोग

देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को तुलसी दल का भोग अवश्य लगाना चाहिए। ऐसा करने से मांं लक्ष्मी और भगवान विष्णु प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं। साथ ही धन में वृद्धि के योग बनते हैं। 

घर में सुख- शांति का रहता है वास

देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी का पूजन करें और फिर शाम के समय दीपक प्रज्वलित करें। वहीं तुलसी के पास घी का एक दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में सुख- शांति बनी रहती है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है। 

दांपत्य जीवन रहता है मधुर

देवउठनी एकादशी के दिन माता तुलसी की चालीसा का भी पाठ करना चाहिए और उनका 16 श्रृंगार भी करना चाहिए। ऐसा करने से दांपत्य जीवन मधुर रहता है। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी के योग बनते हैं। 

करियर और कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग

यदि काफी मेहनत करने के बाद भी करियर में तरक्की नहीं मिल रही हो तो देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु का दूध से अभिषेक करें। साथ ही वैदिक मंत्रों का जाप करें। ऐसा करने से करियर में आ रही बाधा दूर होगी।

14 साल बाद बुध और वरुण ने बनाया शक्तिशाली नवपंचम राजयोग, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, करियर में तरक्की के साथ अपार धनलाभ के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल