धार्मिक मान्यताओं अनुसार ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है। जिसका प्रभाव सभी राशि के लोगों पर पड़ता है। 10 जनवरी को लगने वाला ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। जिसे शास्त्रों में ग्रहण की श्रेणी में नहीं रखा गया है। इसी कारण इस ग्रहण का सूतक भी मान्य नहीं होगा। मंदिरों के कपाट खुले रहेंगे और धार्मिक कार्य भी किये जायेंगे। लेकिन आपकी राशि पर इसका कुछ न कुछ असर (chandra grahan ka prabhav rashi par) जरूर पड़ेगा जो इस प्रकार है…

मेष: ग्रहण का आपके जीवन पर कुछ खास प्रभाव पड़ता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। काम की अधिकता बनी रहेगी जिस कारण थोड़ा मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा रहेगा। सेहत का खास ख्लाल रखना पड़ेगा।

2020 का वार्षिक राशिफल देखें यहां…

मेष (Aries ) | वृषभ (Taurus) | मिथुन (Gemini) | कर्क (Cancer) | सिंह (Leo) | कन्या (Virgo) | तुला (Libra) | वृश्चिक (Scorpio) | धनु (Sagittarius) | मकर (Capricorn) | कुंभ (Aquarius) | मीन (Pisces)

वृष: करियर में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक रूप से उतार-चढ़ाव भरा समय रहेगा। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ा सावधानी बरतनी होगी।

मिथुन: चंद्रग्रहण का आपके ऊपर सकारात्मक प्रभाव पड़ता हुआ नजर आ रहा है। व्यापारियों को सफलता मिलेगी। माता पिता की सेहत का खास ख्याल रखना होगा। प्रेमी के साथ अचानक से किसी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। पैसों के मामलों को लेकर समय अच्छा आने वाला है।

कर्क: करियर के लिहाज से समय काफी अच्छा रहने के आसार हैं। जीवन साथी की सेहत का खास ख्याल रखना होगा। खर्चों में बढ़ोतरी के आसार हैं। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहेगा।

सिंह: चंद्रग्रहण का आपके करियर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। कार्यस्थल पर बेवजह के झगड़ों से बचने की जरूरत पड़ेगी। शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम मामलों को लेकर सावधान रहें।

कन्या: करियर में आपके उथल पुथल देखने को मिल सकती है। पार्टनरशिप में काम कर रहे जातकों को कष्ट होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में भी कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है।

तुला: नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। बिजनेस में कुछ कड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं। दांपत्य जीवन में खटास उत्पन्न होने के आसार हैं। लव लाइफ में किसी तीसरे के आने से झगड़े हो सकते हैं।

वृश्चिक: नौकरी और व्यापार में बड़े बदलाव ला सकता है 10 जनवरी को लगने जा रहा चंद्रग्रहण। वाणी पर खास संयम बरतने की जरूरत पड़ेगी। प्रेमी युगल एक दूसरे को कम समय दे पायेंगे जिस कारण आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं।

धनु: करियर को लेकर आपको ज्यादा सजग रहने की जरूरत पड़ेगी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। शादीशुदा जातकों की लाइफ में काफी परेशानी रह सकती हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। मानसिक तनाव भी ज्यादा रहेंगे।

[bc_video video_id=”5992789334001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

मकर: किसी भी नये काम की शुरुआत न करें तो बेहतर होगा। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। सिंगल लोगों को अपना लव पार्टनर पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ: कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। परिवार में सुख समृद्धि आयेगी। लकिन शादीशुदा जातकों के रिलेशन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

मीन: चंद्रग्रहण का आप पर कुछ खास प्रभाव पड़ता हुआ नजर नहीं आ रहा है। करियर में सफलता हासिल करने के कई अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।