Chandra Grahan 2025 Shani Vakri 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार इस साल पितृ पक्ष की शुरुआत 7 सितंबर से होने जा रही है। वहीं इस दिन न्यायप्रदाता और कर्मफलदाता शनि देव वक्री अवस्था में संचऱण करेंगे। आपको बता दें कि शनि देव लगभग 50 साल पितृ पक्ष में वक्री होने जा रहे हैं। वहीं यह चंंद्र ग्रहण शनि की राशि में ही बनने जा रहा है। इसलिए कुछ राशियोंं का भाग्य चमक सकता है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

30 साल बाद बन रहा शनि और मंगल का शक्तिशाली समसप्तक योग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, करियर में तरक्की के साथ अपार धनलाभ के योग

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म स्थान पर वक्री अवस्था में संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही कार्यस्थल पर आपकी रचनात्मकता और नेतृत्व कौशल की प्रशंसा होगी और आपको नई जिम्मेदारियां या तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने या नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए यह समय अनुकूल है। वहीं इस दौरान व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं नया कारोबार शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। 

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

शनि देव का वक्री होना वृश्चिक राशि के जातकों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से पंचम स्थान पर वक्री अवस्था में संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही  परिवार के साथ समय बिताना आपके लिए आनंददायक रहेगा। यह समय अपनी रचनात्मकता को व्यक्त करने और जीवन के हर पल का आनंद लेने का है। वहीं इस समय आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। वहीं इस समय आपको अचानक धनलाभ हो सकता है। 

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से लग्न भाव पर संचऱण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आप अधिक लोकप्रिय होंगे। साथ ही इस समय आपको मान- सम्मान प्राप्ति हो सकती है। लव रिलेशनशिप्स में रोमांस और जुनून का नया दौर शुरू होगा और अविवाहित मीन राशि के लोग किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। वहीं इस दौरान प्रेम और रोमांटिक रिश्तों में गहराई आएगी, और अविवाहित मीन राशि के लोग किसी रिलेशनशिप में जा सकते हैं। साथ ही इस दौरान आपको पार्टनरशिप के काम में सफलता मिल सकती है। 

17 सितंबर से चमक सकता है इन राशियों का भाग्य, बनेगा पावरफुल बुधादित्य राजयोग, धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल